
ये 2024 की बिसात है... जानें UPA वर्सेज NDA की टक्कर में कौन किसके साथ है?
AajTak
राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. दरअसल एक ओर जहां बेंगलुरु में यूपीए दल शक्ति प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दिल्ली में एनडीए दल भी एकजुट होकर अपनी ताकत का प्रमाण देंगे. इस दौरान दोनों ही गठबंधन लोकसभा चुनाव को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति तैयार करेंगे.
आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पटना के बाद अब बेंगलुरु में विपक्षी दलों को जुटान हो रहा है. आज इस जुटान का दूसरा दिन है. यह बैठक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में 26 दल शामिल हो रहे हैं. वहीं बीजेपी भी आज ही दिल्ली में एनडीए दलों के साथ बैठक कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी. विपक्ष को कमजोर करने की रणनीति पर भी बात होगी. इसके अलावा इस बैठक में कई पुरानी दलों की भी वापसी हो सकती है. एनडीए की इस बैठक में 38 दल शामिल होंगे. जानते हैं कि कौन-कौन से दल यूपीए और एनडीए के साथ हैं.
- कांग्रेस - टीएमसी - शिवसेना (UTB) - एनसीपी (शरद पवार) - सीपीआई - सीपीआईएम - जदयू - डीएमके - आम आदमी पार्टी - झारखंड मुक्ति मोर्चा - आरजेडी - समाजवादी पार्टी - नेशनल कॉन्फ्रेंस - पीडीपी - सीपीआई (ML) - आरएलडी - इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - केरल कांग्रेस (M) - मनीथानेया मक्कल काची (MMK) - एमडीएमके - वीसीके - आरएसपी - केरला कांग्रेस - केएमडीके - एआईएफबी - अपना दल कमेरावादी
- 2024 के आम चुनावों के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की ड्रॉफ्टिंग और गठबंधन के लिए जरूरी कम्यूनिकेशन पॉइंट्स तैयार करने के लिए एक सब कमेटी स्थापित करना.
- पार्टियों के सम्मेलनों, रैलियों और दो दलों के बीच विरोधाभासों को दूर करने के लिए एक सब कमेटी बनाना
- राज्य के आधार पर सीट साझा करने के मामले पर चर्चा करना.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






