
ये है भारत की नारी शक्ति....सोशल मीडिया पर छाईं सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह, लोग कर रहे हैं भर-भर के तारीफ
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इस पूरी कार्रवाई की जानकारी भारत के लोगों को बहुत बेसब्री से थी, और आखिरकार: भारतीय सेना ने मीडिया के सामने इस ऑपरेशन की ब्रीफिंग दी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. इस पूरी कार्रवाई की जानकारी भारत के लोगों को बहुत बेसब्री से थी, और आखिरकार: भारतीय सेना ने मीडिया के सामने इस ऑपरेशन की ब्रीफिंग दी. इस ब्रीफिंग में दो चेहरों ने सबका ध्यान खींचा, जो भारत की नारी शक्ति का प्रतीक बन गए. सोशल मीडिया पर लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये दोनों चेहरे थे कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह. कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, दोनों महिला अधिकारियों ने भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सेना किस तरह पाकिस्तान द्वारा पाले जा रहे आतंकवाद को खत्म कर रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दोनों महिला अधिकारियों की चर्चा हो रही है, और हर भारतीय इनकी सराहना कर रहा है. X पर सोफिया कुरैशी ट्रेंड कर रही हैं, साथ ही विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भी तारीफ हो रही है. इसके अलावा, 'नारी शक्ति' भी ट्रेंड कर रहा है. लोग इसे भारत की नारी शक्ति का प्रतीक मान रहे हैं, और भारतीय सेना के प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये से पाकिस्तान को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि भारत की महिलाएं कितनी ताकतवर हैं.
देखिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड
किसने क्या कहा
भारत के बेटियां, जिन्होंने गीदड़ों का वध करके दुनिया को बताया

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












