
ये है दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, इंडियन ने इतने करोड़ में खरीदा, 7 एकड़ में बनवाया इसका घर!
AajTak
दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते को एक भारतीय ने खरीदा है. इसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. इसे 50 करोड़ रुपये देकर खरीदा गया है.
बेंगलुरु के ब्रीडर एस सतीश ने दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीदा है. इस कुत्ते का नाम है वुल्फडॉग और इसकी कीमत है 50 करोड़ रुपये. ये अब तक का सबसे महंगा कुत्ता माना जा रहा है.
अपनी तरह का यह पहला कुत्ता है, जो जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है.कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे महंगा वुल्फडॉग है. बेंगलुरु के डॉग ब्रीडर ने कैडाबॉम्ब ओकामी नामक इस दुर्लभ "वुल्फडॉग" पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
फरवरी में ब्रोकर के माध्य से खरीदा था कुत्ता द सन की रिपोर्ट के अनुसार, 51 वर्षीय एस सतीश ने फरवरी में एक ब्रोकर के माध्यम से इस कुत्ते को खरीदा था. दुनिया के सबसे दुर्लभ कुत्ते के रूप में पहचाने जाने वाले ओकामी की उम्र सिर्फ आठ महीने है. इसका वजन 75 किलोग्राम और इसकी लंबाई 30 इंच है.
जंगली भेड़िये की तरह दिखता है वुल्फडॉग अपने नए पालतू जानवर के बारे में द सन से बात करते हुए, सतीश ने कहा कि यह कुत्ते की एक अत्यंत दुर्लभ नस्ल है और बिल्कुल भेड़िये की तरह दिखता है. इस नस्ल के कुत्ते को पहली बार बेचा गया है. कुत्ते को अमेरिका में पाला गया था और यह असाधारण है. मैंने इस पिल्ले को खरीदने पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए, क्योंकि मुझे कुत्तों का शौक है और मैं अनोखे कुत्तों को पालना और उन्हें भारत में लाना चाहता हूं.
अपनी ताकत और मोटे फर के लिए मशहूर कोकेशियान शेफर्ड जॉर्जिया और रूस जैसे ठंडे इलाकों से आते हैं. इनका इस्तेमाल आम तौर पर भेड़ियों समेत शिकारी पशुओं से रक्षा के लिए किया जाता है.
कौन हैं एस सतीश? प्रसिद्ध डॉग ब्रीडर एस सतीश इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन का नेतृत्व करते हैं. हालांकि, उन्होंने कई साल पहले कुत्तों की ब्रीडिंग बंद कर दी थी, लेकिन सतीश वर्तमान में अपने दुर्लभ कुत्तों को पशु प्रेमियों के सामने पेश कर पैसा कमाते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












