
ये हफ्ता बहुत मुश्किल में गुजरा... 12 साल के फिलिस्तीनी बच्चे का VIDEO वायरल
AajTak
फिलिस्तीन में तबाही के मंजर के बीच रैप करते 12 साल के बच्चे वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये बच्चा रैप गाकर वहां की स्थिति के बारे में बता रहा है. साथ ही शांति बनाए रखने की अपील भी कर रहा है.
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष में तबाही की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो बेहद हैरान करने वाली हैं. फिलिस्तीन में हालात बेहद संवदेनशील हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर एक 12 साल के बच्चे का रैप करते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक दो मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. लोगों द्वारा ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. फिलिस्तीन में दहशत भरे माहौल के बीच 12 साल का ये मासूम वहां के हालातों को रैप गाकर बता रहा है. इस लड़के का नाम अब्देल रहमान अल-शांत्ति है. वीडियो में ये बालक टूटी इमारतों के मलवे के बीच खड़ा नजर आ रहा है. अपने रैप के जरिए बच्चे ने कहा कि हमें बस शांति चाहिए. इस बच्चे ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है. अब्देल रहमान की इस वायरल वीडियो क्लिप ने कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का ध्यान भी खींचा, जिन्होंने इस रैप के लिए उसकी सराहना की है.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









