
'ये सब PAK से ऑपरेट हैं...', ट्रेन में फायरिंग का वीडियो वायरल, धमकाता दिखा आरोपी हमलावर
AajTak
31 जुलाई यानी सोमवार की सुबह 05:00 बजे से 05:15 बजे के बीच ट्रेन नंबर 12956 जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान ट्रेन में फायरिंग की घटना हुई है. इस मामले ने सियासती रुख ले लिया है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में सोमवार को जो खूनी खेल हुआ, ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है. चलती ट्रेन में हुए चार लोगों के इस हत्याकांड ने सियासी रुख अपना लिया है, जिसे लेकर जमकर बयानबाजी जा रही है. बता दें कि जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार सुबह एक कॉन्स्टेबल ने फायरिंग की और एक एएसआई समेत तीन अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया. घटना का वीडियो भी वायरल है, जिसमें आरोपी कॉन्स्टेबल जो कहते हुए सुनाई दे रहा है, उससे समाज से लेकर सियासत तक बवाल खड़ा हो गया है. आरोपी हमलावर ने पाकिस्तान का नाम लिया है.
घटना में कब क्या-क्या हुआ, जानिए इस कांड का सिलसिलेवार ब्योरा सामने आई जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई यानी सोमवार की सुबह 05:00 बजे से 05:15 बजे के बीच ट्रेन नंबर 12956 जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी. ट्रेन वापी और बोरीवली रेलवे स्टेशन के बीच चल रही थी. ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेतन सिंह (30 वर्ष) तैनात थे. इसी ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई/टीकाराम मीना की भी तैनाती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चेतन ने B5 कोच में एएसआई पर गोली चला दी. फिर उसी कोच में एक और यात्री पर गोली चला दी. इसके बाद चेतन पेंट्रीकार की ओर बढ़ा और यहां पर रास्ते में एक यात्री पर गोली चला दी और फिर पेंट्रीकार की अगली बोगी S6 में जाकर वहां तीसरे यात्री पर गोली चला दी. उक्त गोलीबारी की घटना में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई/टीकाराम मीना सहित 3 रेल यात्रियों की मौत हो गई है.
घटना का वीडियो वायरल इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी हमलावर चेतन पीठ करके खड़ा है. उसके पैरों के पास ही एक शव पड़ा हुआ है. चेतन कुछ बोल भी रहा है. इसमें सबकुछ स्पष्ट तो नहीं हो रहा है, लेकिन जो आवाजें सुनाई पड़ रही हैं उनमें वह यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ये सब पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं.
इस घटना के बाद ट्रेन को मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया. ट्रेन में सहमें यात्रियों ने किसी तरह चेन खींची थी. इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल का जवान चेतन सिंह हथियार के साथ रेलवे ट्रैक के नीचे ट्रेन से भाग रहा था. मीरा रोड रेलवे स्टेशन स्टाफ पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तुरंत उसे पकड़ लिया और हथियार के साथ हिरासत में ले लिया. उक्त घटना को लेकर बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
तीन मृतकों की पहचान, एक की शिनाख्त जारी उक्त घटना में मृत व्यक्तियों में से 3 मृतक व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है. हादसे में मृतकों की पहचान एएसआई/टीकाराम मीना (रेसब स्टाफ), उम्र 58 वर्ष, अजगर अब्बास शेख, उम्र 48 वर्ष, निवासी, मधुबनी बिहार, अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन मानपुरवाला, उम्र 62 वर्ष, निवासी नालासोपारा, पालघर के रूप में हुई है. चौथे व्यक्ति की अभी पहचान जारी है. उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है. आरोपी रेलवे सुरक्षा बल के जवान चेतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे अदालत के सामने पेश किया गया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.
ओवैसी बोले- यह आतंकवादी हमला इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. AIMIM चीफ असादुदीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'यह एक आतंकी हमला है जिसमें विशेष रूप से मुसलमानों को निशाना बनाया गया है. यह लगातार मुस्लिम विरोधी और उनके खिलाफ घृणित भाषणों का परिणाम है. उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए सवाल किया, इसे खत्म करने के लिए. क्या आरोपी #RPFJawan को बीजेपी उम्मीदवार बना दिया जाएगा? क्या उनकी जमानत को सरकार समर्थन देगी? क्या रिहा होने पर उन्हें माला पहनाई जाएगी?

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



