
'ये यहां कर क्या रहा है...', जब महाकुंभ में दिखा 'हैरी पॉटर'! भंडारा खाते हुए वीडियो वायरल
AajTak
हैरी पॉटर सीरीज से भला कौन वाकिफ नहीं होगा? यह जादुई कहानियां बहुत से लोगों के बचपन का अहम हिस्सा रही हैं. लेकिन अगर कोई कहे कि 'हैरी पॉटर' महाकुंभ मेले में दिखे, तो आप क्या सोचेंगे? यकीन करना मुश्किल है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. इस वीडियो में डेनियल रैडक्लिफ का हमशक्ल, जो कि 'हैरी पॉटर' के नाम से मशहूर है, प्रयागराज के महाकुंभ में भंडारे का आनंद लेते हुए नजर आ रहा है.
हैरी पॉटर सीरीज से भला कौन वाकिफ नहीं होगा? यह जादुई कहानियां बहुत से लोगों के बचपन का अहम हिस्सा रही हैं. लेकिन अगर कोई कहे कि 'हैरी पॉटर' महाकुंभ मेले में दिखे, तो आप क्या सोचेंगे?
यकीन करना मुश्किल है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है. इस वीडियो में डेनियल रैडक्लिफ का हमशक्ल, जो कि 'हैरी पॉटर' के नाम से मशहूर है, प्रयागराज के महाकुंभ में भंडारे का आनंद लेते हुए नजर आ रहा है.
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अजब-गजब किस्से सामने आ रहे हैं. 'आईआईटियन बाबा', 'मस्कुलर बाबा', खूबसूरत साध्वी और रुद्राक्ष वाले बाबा जैसे नामों ने तो पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी, लेकिन इस बार चर्चा में है 'हैरी पॉटर'!
जी हां, महाकुंभ मेले के एक वीडियो ने इंटरनेट पर चर्चा में ले आया है. वायरल क्लिप में 'हैरी पॉटर' यानी डेनियल रैडक्लिफ का हमशक्ल भंडारे में बैठकर भोजन करते हुए नजर आ रहा है. इंस्टाग्राम पेज Prayagraj Talk Town पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया.
देखें वायरल वीडियो
महाकुंभ में 'हैरी पॉटर'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












