
ये महिला सिर्फ 30 सेकंड करती है काम और कमा लेती हैं हर महीना 70 लाख! जानिए कैसे?
AajTak
अमेरिका की एक महिला केवल अपने फोन से 30 सेकंड रिकार्ड कर हजारों डॉलर कमा रही है.
अमेरिका की एक 42 साल की महिला अपनी आवाज से हजारों डॉलर कमा रही है. हैरानी की बात यह है कि हॉली जेन नाम की यह महिला किसी बड़े बिजनेस या जॉब से नहीं, बल्कि अपने फोन पर 30 सेकंड की वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर मोटी कमाई कर रही है. ब्रिटिश फैनबेस के बीच उनका टेक्सन एक्सेंट इतना पॉपुलर हो चुका है कि अब उसकी आवाज ही उसके लिए सबसे बड़ा बिजनेस बन गया है.
आवाज से होती है मोटी कमाई
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये महिला साधारण अमेरिकन के स्टीरियोटाइप से जुड़ी रहने वाली है, जिसकी उम्र 42 साल है. महिला का नाम हॉली जेन है, वह कुछ प्लेटफार्म पर कंटेंट क्रिएटर है. हॉली ने अपने सॉफ्ट टेक्सन एक्सेंट को पॉपुलर बिजनेस बना दिया है.
वह बताती है कि लोग मुझे कम आंकते हैं, लेकिन यही मेरे लिए फायदेमंद साबित होता है. केवल मेरी आवाज ही अब सारे बिल भर देती है और उससे भी ज्यादा ये सोचकर हैरानी होती है कि इतनी सिंपल चीज मेरी सफलता का इतना बड़ा हिस्सा बन गई है.
आवाज रिकार्ड करके कमाती है हजारों डॉलर
Instagram पर महिला के 1.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हॉली केवल वॉइस नोट्स भेजकर हर महीने करीब 20 हजार डॉलर कमा रही हैं. महिला की कुल मासिक कमाई करीब 80 हजार डॉलर की है. फैंस महिला से गुड मॉर्निंग मैसेज, बाइबिल लाइंस या फिर इंटिमेट रोलप्ले सुनना पसंद करते हैं और उसे ही खरीददते हैं. एक शॉर्ट ग्रीटिंग के लिए महिला करीब 20 डॉलर तक चार्ज करती हैं, जबकि ज्यादा पर्सनल या डिटेल्ड रिकॉर्डिंग्स की कीमत 100 डॉलर तक हो सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












