
'ये प्रदर्शनी मत लगाओ भाई, मेरे बेटू शुभम को बुला दो...' कलेजा चीर देगी शहीद कैप्टन की मां पुकार, ₹50 लाख का चेक लेकर पहुंचे मंत्री रह गए निशब्द
AajTak
गमगीन माहौल में डूबे घर के दरवाजे पर शहीद की बुजुर्ग मां को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के हाथों चेक दिलवाया गया. इस दौरान मंत्री जी के साथ फोटो क्लिक करने वाले भी पहुंचे थे. यह देख शहीद शुभम गुप्ता की मां बुरी तरह बिलख पड़ीं.
''मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ. मत करो. मत करो. मेरे प्यारे बेटे को बुला दो. मेरे दुनिया खत्म हो गई. मेरा सबकुछ खत्म हो गया. मेरे बेटू शुभम आ जा...'' बुरी तरह रोती बिलखती शहीद शुभम की मां के ये शब्द किसी के कलेजे को चीरकर रख देंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के सामने दहाड़े मार-मारकर रोती मां को देख हर कोई ठहर-सा गया.
आंखों में आंसू, करुण क्रंदन, गमगीम माहौल के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आगरा स्थित घर पहुंचे हुए थे. मिनिस्टर ने शहीद के माता-पिता के हाथ में सूबे की सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ तरफ से 50 लाख रुपए का चेक दिया.
गमगीन माहौल में डूबे घर के दरवाजे पर शहीद की बुजुर्ग मां को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के हाथों चेक दिलवाया गया. इस दौरान मंत्री जी के साथ फोटो क्लिक करने वाले भी पहुंचे थे. यह देख शहीद शुभम गुप्ता की मां बुरी तरह बिलख पड़ीं. कहने लगीं कि यह प्रदर्शनी मत लगाओ. बेटे की शहादत से लगभग टूट-सी चुकी मां होश भी खो चुकी थी और बार बार कह रही थी कि बेटे को बुलाकर लाओ. यह सुनकर सब के सब निशब्द थे. साथ ही पास खड़े घर के लोगों ने रुदन-क्रंदन करती शहीद शुभम की मांग को जैसे-तैसे पास संभाला. देखें Video:-
आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता आगरा में डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट काउंसलर जिला अदालत में हैं.
आगरा के लाल शुभम गुप्ता राजौरी के बाजीमाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हो गए. परिजन इस वर्ष शुभम की शादी की तैयारियों में लगे थे, इसी बीच कैप्टन बेटे के शहीद होने की खबर आ गई.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए थे. शहीद जवानों में आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं. राजौरी में सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. वहां 2 आतंकवादी थे.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







