
'ये धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है', अतीक के इलाके में गरजे CM योगी
AajTak
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों-इशारों में बड़ी बात कही. रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगो ने प्रयागराज को अन्याय और अत्याचार का शिखर बना दिया था, लेकिन ये धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है.
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कुछ लोगों ने प्रयागराज को अन्याय और अत्याचार का शिखर बना दिया था, लेकिन ये धरती सबका हिसाब बराबर करके रख देती है. सीएम योगी की रैली उसी चकिया इलाके में हो रही है, जो एक जमाने में अतीक का गढ़ था. यहीं अतीक का घर और दफ्तर है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'प्रयागराज अपनी आध्यात्मिक और न्याय पाने की धरती के तौर पर जाना जाता है, तुलसीदास ने कहा था, जो जैसे कर्म करता है... वैसा फल पाता है, जिस प्रयागराज में न्याय मिलता है, उसे कुछ लोगों ने नाइंसाफी और अत्याचार का शिकार बना दिया था, ये प्रकृति सबका हिसाब करती है.'
रामचरितमानस की चौपाइयों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ये प्रकृति ना अत्याचार करती है ना अत्याचार सहती है... प्रयागराज की धरती किसी को निराश नहीं करती. हमने सबके साथ सबका विकास के नाम पर काम किया लेकिन कभी तुष्टिकरण को प्रोत्साहित नही किया, अपने 2017 के पहले के उत्तरप्रदेश को भी देखा है, आज उत्तर प्रदेश में सब चंगा ही चंगा है.'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पहले लोग आतंक के बल पर गरीबों की ज़मीन पर कब्जा करने का काम करते थे, पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूल की जाती थी, आज युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं है क्योंकि वो जान गए है कि हाथ में तमंचे का परिणाम क्या होता है... आज उनके हाथ में टैबलेट है, जो तमंचा पकड़ते थे उनकी दुर्गति पूरा प्रदेश देख रहा है.'
बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जो भी माफिया गरीबों की जमीनों को कब्जा करेगा, उसकी जमीन पर भी गरीबों के लिए आवास बनाये जाएंगे. हमने यहां पर माफियाओं की संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास बनाए हैं, उसका उद्घाटन अगले महीने होगा.'
गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मिट्टी में मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज पहुंचे. यहां आने से पहले सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में माफियागिरी नहीं चलेगी, अतीक अशरफ का सफाया हो चुका है और मुख्तार जेल का रास्ता तय कर चुका है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










