
'ये तो हमारा अपमान...', हसीना के भाषण से भड़क गई बांग्लादेश सरकार, भारत से रिश्तों की दुहाई
AajTak
राजधानी दिल्ली में शेख हसीना का एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण देना बांग्लादेश को नागुजरा लगा. ढाका में हसीना के स्पीच पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा है कि यह हमारे देश के शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरा है.
बांग्लादेश सरकार ने भारत के खिलाफ कड़े शब्दों में विरोध जताते हुए कहा कि वह इस बात से “हैरान और स्तब्ध” है कि भगोड़ी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दिल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने की अनुमति दी गई. ढाका का आरोप है कि शेख हसीना के बयान बांग्लादेश की शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा है.
सरकारी बयान में कहा गया है कि शेख हसीना, जिन्हें बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराया गया है, ने 23 जनवरी को दिल्ली में एक कार्यक्रम में न केवल मौजूदा बांग्लादेश सरकार को हटाने की बात की, बल्कि अपने समर्थकों और आम जनता को हिंसा और आतंकवाद के लिए उकसाया. बांग्लादेश सरकार का मानना है कि यह सारी कोशिशें आगामी आम चुनावों को बाधित करने की साजिश का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: गंभीर संकट में बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग, 1 फरवरी से बंद होंगी सभी मिलें! 10 लाख नौकरियों पर खतरा
ढाका ने कहा कि भारत ने बार-बार अनुरोधों और द्विपक्षीय प्रत्यर्पण समझौते के बावजूद शेख हसीना को प्रत्यर्पित नहीं किया, बल्कि उन्हें भारतीय धरती से भड़काऊ बयान देने की अनुमति दी, जो संप्रभुता, गैर-हस्तक्षेप और अच्छे पड़ोसी सम्बंधों के खिलाफ है. इसे बांग्लादेश की जनता और सरकार की अवमानना बताया गया है.
सरकार ने चेतावनी दी कि यह घटनाक्रम भारत-बांग्लादेश के रिश्तों के लिए एक “खतरनाक मिसाल” साबित हो सकता है और इससे भविष्य की निर्वाचित सरकार की भारत के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. साथ ही, अवामी लीग के नेतृत्व वाले उकसावे भरे बयानों को चुनाव से पहले हिंसा की वजह बताते हुए सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है.
बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के गिरने के बाद से मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार चला रहे हैं. 12 फरवरी को इस साल वहां आम चुनाव होने वाले हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने तारीखों का ऐलान पिछले साल किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









