'ये झील सी गहरी आंखें, जुल्फों का...' अब माला बेचने वाली मोनालिसा का मेकअप वीडियो वायरल
AajTak
प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में माला बेचने आई 16 साल की मोनालिसा ने अपनी सादगी और खूबसूरती से इंटरनेट पर छा गईं. इंदौर की रहने वाली मोनालिसा, जो अपने परिवार के साथ माला बेचने के लिए महाकुंभ आई थीं, इतनी वायरल हो गईं कि उनका मेले में बिजनेस करना मुश्किल हो गया.

वायरल होने का खामियाजा उन्हें ये हुआ कि मोनालिसा के स्टॉल पर आने वालों की भीड़ इस कदर बढ़ गई कि लोग माला खरीदने के बजाय उनके साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में जुट गए. धक्का-मुक्की तक होने लगी. आखिरकार, उनके परिवार ने मोनालिसा को शॉल ओढ़ाकर स्टॉल से दूर ले जाने का फैसला किया.
देखें वायरल वीडियो
इंदौर लौटकर फिर वायरल हुईं मोनालिसा!
महाकुंभ के इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हुई उन्होंने कुंभ को छोड़ दिया है. मोनालिसा अपने घर इंदौर लौट गईं. लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि लोग अब भी उनसे जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर तलाश रहे हैं. इसी बीच, उनका एक मेकअप वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा किसी पार्लर में सजती-संवरती नजर आ रही हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.