
'ये चिंता की बात है...', इमरान खान की पार्टी पर बैन लगाने के PAK सरकार के फैसले पर बोला अमेरिका
AajTak
अमेरिका का कहना है कि इमरान की पार्टी PTI पर बैन लगाने का फैसला एक जटिल राजनीतिक प्रक्रिया है, अगर किसी राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो यह काफी चिंताजनक होगा.
पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर बैन लगाने का ऐलान किया था. अब इस मामले पर अमेरिका ने बयान दिया है.
अमेरिका का कहना है कि इमरान की पार्टी PTI पर बैन लगाने का फैसला एक जटिल राजनीतिक प्रक्रिया है, अगर किसी राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो यह काफी चिंताजनक होगा.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हमारा मानना है कि यह पूरी तरह से जटिल राजनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत है लेकिन यकीनन किसी राजनीतिक दल पर बैन लगाना चिंताजनक होगा. उन्होंने कहा कि हम मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित संवैधानिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों को शांतिपूर्ण ढंग से बनाए रखने का समर्थन करते हैं.
इमरान की PTI पर क्यों लगने जा रहा है बैन?
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सरकार इमरान खान की पीटीआई पार्टी पर बैन लगाने जा रही है. इस संदर्भ में अब मामले को सुप्रीम कोर्ट के पास रेफर किया जाएगा.
सूचना मंत्री ने कहा था कि अगर देश को सही दिशा में आगे बढ़ना है तो पीटीआई के अस्तित्व को खत्म करना जरूरी है. नौ मई के दंगे, विदेशी फंडिंग और साइफर केस को ध्यान में रखते हुए हमारा मानना है कि ऐसे विश्वसनीय सबूत हैं जिनके दम पर पीटीआई को प्रतिबंधित किया जा सके.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









