
ये क्या हुआ? इस बड़ी कंपनी ने मार्च में बेच डाले 13023 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, अप्रैल में जीरो
AajTak
Hero Electric: कंपनी का कहना है कि सेमीकंडक्टर की कमी (Semiconductor Shortage) से सप्लाई में दिक्कतें आई हैं. चिप की कमी की वजह से कंपनी को प्रोडक्शन रोकना पड़ गया है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two Wheeler) बनाने वाली कंपनी Hero Electric को अप्रैल महीने में तगड़ा झटका लगा है. इस कंपनी ने मार्च-2022 में कुल 13,023 यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे थे. इससे पहले फरवरी में Hero Electric ने कुल 7360 टू-व्हीलर बेचे थे. लेकिन अब अप्रैल महीने में कंपनी एक भी टू-व्हीलर डिस्पैच नहीं कर सकी है. हीरो इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. ये बयान हैरान करने वाला था, क्योंकि मार्च में कंपनी ने 13 हजार ज्यादा टू-व्हीलर बेचे थे.
सेमीकंडक्टर की कमी
कंपनी का कहना है कि सेमीकंडक्टर की कमी (Semiconductor Shortage) से सप्लाई में दिक्कतें आई हैं. चिप की कमी की वजह से कंपनी को प्रोडक्शन रोकना पड़ गया है. यही नहीं, सप्लाई में कमी से Hero Electric टू-व्हीलर के लिए वेटिंग लिस्ट (Waiting List) 60 दिन से ज्यादा हो गई है. पूरी तरह से सप्लाई बाधित होने से कुछ डीलरशिप के पास डिस्प्ले के लिए भी स्टॉक नहीं है.
Hero Electric के CEO सोहिंदर गिल का कहना है कि स्थिति इतनी गंभीर है कि यह तेजी से दौड़ती ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाने जैसा है. उन्होंने कहा, 'महीने-दर-महीने के आधार पर बिक्री में डबल ग्रोथ दिख रही थी. लेकिन अब सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गया है.'
सोहिंदर गिल की मानें तो यूक्रेन युद्ध की वजह से संकट और गहरा गया है. सप्लाई चेन बाधित होने से प्रोडक्शन रोकना पड़ गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि कंपनी दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है और जल्द ही प्रोडक्शन चालू हो जाएगा.
टू-व्हीलर में लगातार आग से हड़कंप

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











