
'ये कूटनीति नहीं, आइडियोलॉजी की लड़ाई... UN में हो बात', वेनेजुएला एक्शन पर US को रूस का 'शांति पाठ'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि कराकस पर बड़े पैमाने पर हवाई हमलों के बाद अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर भेज दिया. वेनेजुएला सरकार का कहना है कि दोनों फिलहाल लापता हैं. इस घटनाक्रम से पहले कराकस में जोरदार धमाके हुए, जिससे देश में अफरा-तफरी फैल गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया है. ट्रंप के मुताबिक, कराकस पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए गए, जिसके बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. इस दावे से कुछ घंटे पहले वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई जोरदार धमाके हुए थे, जिससे पूरे देश में अफरा-तफरी और अनिश्चितता का माहौल बन गया.
11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेतृत्व के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है. उन्होंने दावा किया कि मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया.
ट्रंप ने कहा कि इस पूरे अभियान की विस्तृत जानकारी वह अमेरिका के समयानुसार सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे. इसी बीच, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति ने कहा है कि राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल ‘लापता’ हैं. यह बयान ट्रंप के गिरफ्तारी वाले दावे के बाद सामने आया है.
डेल्टा फोर्स ने मादुरो को पकड़ा
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मादुरो को शनिवार तड़के अमेरिकी सेना की स्पेशल मिशन यूनिट डेल्टा फोर्स ने पकड़ा. अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि यह ऑपरेशन सुबह के शुरुआती घंटों में किया गया, हालांकि इसकी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई. डेल्टा फोर्स वही यूनिट है जिसने साल 2019 में इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी को मार गिराने वाला ऑपरेशन किया था.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








