
'ये इस्लामी गणराज्य के अंत की शुरुआत', ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के दावे पर बोले रजा पहलवी
AajTak
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत को इस्लामी गणतंत्र के अंत की शुरुआत बताया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि के बाद, पहलवी ने ईरानी जनता और सेना से इस ऐतिहासिक मौके पर एकजुट होने का आह्वान किया है.
ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने इजरायल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के दावे पर प्रतिक्रिया है. उन्होंने खामेनेई की मौत को इस्लामी गणतंत्र के अंत की शुरुआत बताया है और खामेनेई को इतिहास से मिटा दिया गया है. रजा पहलवी ने ईरानी लोगों से सड़कों पर उतरकर निर्णायक विद्रोह की तैयारी करने की अपील की है. रेजा पहलवी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने खामेनेई को हमारे समय का खूंखार तानाशाह और ईरान के सबसे बहादुर बेटों-बेटियों के हत्यारे करार दिया. उन्होंने लिखा, 'खामेनेई की मौत के साथ इस्लामी गणराज्य वास्तव में समाप्त हो चुका है और जल्द ही इतिहास के कूड़ेदान में पहुंच जाएगा.'
खामेनेई को वफादरों को चेतावनी
पहलवी ने शासन के वफादारों को चेतावनी देते हुए कहा कि खामेनेई का उत्तराधिकारी नियुक्त करने की कोई भी कोशिश शुरू से ही विफल रहेगी. उनके अनुसार, किसी भी नए व्यक्ति के पास न तो वैधता होगी और न ही वह लंबे वक्त तक टिक पाएगा, क्योंकि वह इस दमनकारी शासन के अपराधों में भागीदार माना जाएगा. उन्होंने कहा कि यह समय शोक का नहीं, बल्कि ईरान के भविष्य को सुरक्षित करने का है.
सेना और सुरक्षाबलों का आखिरी मौका ईरानी सेना, कानून प्रवर्तन और सुरक्षाबलों को सीधे संबोधित करते हुए पहलवी ने कहा कि गिरते हुए शासन को बचाने के उनके प्रयास सफल नहीं होंगे. उन्होंने सुरक्षा बलों से अपील की कि ये राष्ट्र के साथ जुड़ने का उनका अंतिम अवसर है. पहलवी ने उनसे अपील की कि वह एक स्वतंत्र और समृद्ध भविष्य के लिए ईरान के स्थिर संक्रमण (Transition) में मदद करें. उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के लिए अपनी छवि सुधारने का मौका बताया.
'ये जश्न का वक्त' क्राउन प्रिंस ने कहा कि खामेनेई की मौत पीड़ित परिवारों के जख्मों पर मरहम का काम कर सकती है. हालांकि, इससे पुराने खून-खराबे का बदला पूरा नहीं होता. उन्होंने भविष्यवाणी की कि ये ईरान के महान राष्ट्रीय उत्सव की शुरुआत हो सकती है. पहलवी ने जनता को संकेत दिया कि सड़कों पर व्यापक और निर्णायक उपस्थिति का समय बहुत करीब है. अब पूरी दुनिया की नजरें ईरान के आंतरिक हालातों पर टिकी हैं. रजा पहलवी का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर खामेनेई के मारे जाने की घोषणा के कुछ देर बाद आया है. हालांकि, ईरानी राज्य मीडिया ने खामेनेई की मौत से जुड़े दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने अमेरिका-इजरायल के इस कदम को मेंटली वॉरफेयर करार दिया है और कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर बिल्कुल सुरक्षित हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








