
यूरोप में होटल, दुबई में विला... विदेशों में छोटे खामेनेई की अरबों की प्रॉपर्टी, खुलासे से ईरान में फिर उबाल
AajTak
सत्ता परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से जुड़े एक खुलासे से हड़कंप मच गया है. ब्लूमबर्ग ने कई अध्ययन के बाद पाया है कि अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा के नाम पर विदेश में अरबों की संपत्ति है. इनमें लंदन में लग्जरी फ्लैट, दुबई में विला और यूरोप में होटल शामिल है. ये खुलासा तब हुआ है जब ईरान में ये कयास लगाया जा रहा है कि खामेनेई अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कभी भी कर सकते हैं.
ईरान में घनघोर सत्ता विरोधी प्रदर्शन झेल रहे सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे की जायदाद को लेकर हुए खुलासे से ईरान में हड़कंप मच गया है. ब्लूमबर्ग ने बुधवार को एक साल लंबी जांच के आधार पर बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के 56 साल के बेटे मोज्तबा खामेनेई, बिचौलियों के ज़रिए एक बड़ा विदेशी रियल एस्टेट नेटवर्क चलाते हैं.
मोज्तबा के पोर्टफोलियो में 138 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की लंदन की लग्ज़री प्रॉपर्टी, दुबई के एक पॉश इलाके में एक विला, और फ्रैंकफर्ट और मालोर्का में महंगे होटल शामिल हैं.
मोज्तबा के फाइनेंशियल पावर में पर्शियन गल्फ शिपिंग से लेकर स्विस बैंक अकाउंट और 100 मिलियन पाउंड (138 मिलियन डॉलर) से ज़्यादा की ब्रिटिश लग्ज़री प्रॉपर्टी तक सब कुछ शामिल है. जांच के मुताबिक कंपनियों के इस जाल ने खामेनेई को 2019 में उन पर लगाए गए US बैन के बावजूद अरबों डॉलर का फंड वेस्टर्न मार्केट में भेजने में मदद की है.
इसमें लंदन के कई सबसे खास इलाकों में प्राइम रियल एस्टेट शामिल है. इनमें से 2014 में एक घर 33.7 मिलियन पाउंड में खरीदा गया था. दुबई के "बेवर्ली हिल्स" कहे जाने वाले इलाके में एक विला और फ्रैंकफर्ट से लेकर मलोरका तक के महंगे यूरोपियन होटल शामिल हैं. ब्लूमबर्ग ने कहा है कि इन ट्रांजैक्शन के लिए पैसे UK, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन और यूनाइटेड अरब अमीरात के बैंकों के अकाउंट्स के ज़रिए भेजे गए हैं. जानकारी के अनुसार ये फंड मुख्य रूप से ईरानी तेल की बिक्री से आते हैं.
जांच में पता चला है कि डॉक्यूमेंट में एसेट्स सीधे खामेनेई के नाम पर लिस्टेड नहीं हैं. इसके बजाय, कई खरीदारी एक ईरानी बिजनेसमैन, अली अंसारी के नाम पर दिखाई देती हैं. इस शख्स पर अक्टूबर में ब्रिटेन बैन लगाया था.
अली अंसारी का फाइनेंशियल रेज्यूमे

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









