
यूरोप में फिर बजी खतरे की घंटी, कोरोना वायरस को लेकर संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी में ऑस्ट्रिया
AajTak
कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच, संक्रमण की नई लहर से निपटने के लिए ऑस्ट्रिया एक बार फिर संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी कर रहा है. ऐसा करके ऑस्ट्रिया, दोबारा पूर्ण लॉकडाउन लागू करने वाला पश्चिमी यूरोप का पहला देश बन जाएगा.
कोरोना वायरस (coronavirus) के मामले एक बार फिर पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच, संक्रमण की नई लहर से निपटने के लिए ऑस्ट्रिया (Austria) एक बार फिर संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी कर रहा है. ऐसा करके ऑस्ट्रिया, दोबारा पूर्ण लॉकडाउन लागू करने वाला पश्चिमी यूरोप का पहला देश बन जाएगा. इस लहर से बचने के लिए फरवरी तक ऑस्ट्रिया की पूरी आबादी को वैक्सीनेशन की ज़रूरत होगी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











