
यूरोप में तूफान 'क्लाउडिया' ने मचाई तबाही, पुर्तगाल में 3 मौतें, ब्रिटेन में भीषण बाढ़ से अफरातफरी
AajTak
तूफान 'क्लाउडिया' ने यूरोप में भारी तबाही मचाई. पुर्तगाल में तीन लोगों की मौत हुई, कई घायल हो गए हैं. वहीं ब्रिटेन के वेल्स और इंग्लैंड में बाढ़ से हालात गंभीर हैं. बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू और बचाव कार्य में जुटी हैं, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी है.
बदलते मौसम ने यूरोप के कई देशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तूफान 'क्लाउडिया' के कहर ने पुर्तगाल में तीन लोगों की जान ले ली, जबकि दर्जनों घायल हो गए. उधर ब्रिटेन में वेल्स और इंग्लैंड गंभीर बाढ़ से जूझ रहे हैं, जहां बचाव टीमें लगातार बचाव और राहत कार्यों लगी हुई हैं.
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वहीं, ब्रिटेन के वेल्स और इंग्लैंड में भयंकर बाढ़ के कारण बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने में जुटे हुए हैं. पुर्तगाल और पड़ोसी स्पेन के कुछ हिस्सों ने पिछले कई दिनों से तूफान 'क्लाउडिया' के कारण अत्यधिक मौसम का सामना किया है, जो शनिवार तक ब्रिटेन और आयरलैंड के हिस्सों तक पहुंच गया.
पुर्तगाल के फर्नाओ फेरो में, बचाव कर्मियों को गुरुवार को एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके बाढ़ग्रस्त घर के अंदर मिला. आशंका है कि वे सो रहे थे और रात में पानी बढ़ने के कारण भाग नहीं पाए.
ब्रिटिश महिला की मौत
ऑनलाइन पोस्ट किए गए फुटेज में तूफान को एक कैंपिंग क्षेत्र में तबाही मचाते हुए और कारवां को नष्ट करते हुए देखा गया. पुलिस अधिकारी वाज पिंटो ने रॉयटर्स को बताया कि अल्बुफेरा में इसी तूफान के दौरान 85 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पास के एक होटल में 28 लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में हैं.
यह भी पढ़ें: यूरोप में आ सकता है हिमयुग! सबसे पहले जमेगा ये खूबसूरत देश, भारत-अफ्रीका पर ऐसा असर

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








