
यूरोप पहुंची मिडिल ईस्ट जंग की आहट? डेनमार्क में इजरायली दूतावास के बाहर हुए दो धमाके
AajTak
कोपेनहेगन पुलिस ने कहा, 'इन धमाकों में कोई घायल नहीं हुआ है, हम मामले की जांच कर रहे हैं.' हालांकि, इजरायली दूतावास की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बता दें कि ये धमाके उस समय हुए हैं जब मध्य पूर्व में तनाव बढ़ रहा है.
इजरायल के लेबनान और फिर ईरान के इजरायल पर हमले के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. लेकिन अब इस टकराव की आंच यूरोप में भी देखने को मिल रही है. दरअसल, बुधवार को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के उत्तरी बाहरी इलाके में इजरायल के दूतावास के करीब दो धमाके हुए. डेनमार्क पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.
इस घटना की जानकारी देते हुए कोपेनहेगन पुलिस ने कहा, 'इन धमाकों में कोई घायल नहीं हुआ है, हम मामले की जांच कर रहे हैं.' हालांकि, इजरायली दूतावास की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बता दें कि ये धमाके उस समय हुए हैं जब मध्य पूर्व में तनाव बढ़ रहा है. ईरान ने हिज़्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के जवाब में इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं.
ईरान ने इजरायल पर किया हमला
ईरान ने इजरायल पर मंगलवार देर रात हमला बोला.इजरायली अधिकारियों के अनुसार हमले में लगभग 181 मिसाइलें लॉन्च की गईं. इजरायली रक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने उनमें से "बड़ी संख्या" को रोक दिया. हालांकि वेस्ट बैंक में एक फ़िलिस्तीनी की मौत हो गई और 2 इज़रायली घायल हो गए, क्योंकि छर्रे और मलबा गिरने से इलाके में नुकसान हुआ और आग लग गई.
यह भी पढ़ें: टैंक लेकर लेबनान में 48 km अंदर घुसी इजरायली सेना, हिज्बुल्लाह लड़ाके इलाका छोड़ भागे, 10 लाख लोग बेघर
वहीं, ईरान के मिसाइल अटैक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने मिसाइल दागकर बहुत बड़ी गलती की है. यरूशलेम में सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी. नेतन्याहू ने कहा कि शाम को इजरायल पर हमला "विफल" रहा. उन्होंने अमेरिका को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली जो दुनिया में सबसे उन्नत है, उसकी बदौलत हमने ईरानी हमले को विफल कर दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









