
'यूरोप को छूट, तो भारत निशाने पर क्यों?', तेल के व्यापार पर बोले मंत्री पीयूष गोयल
AajTak
पीयूष गोयल ने कहा कि पश्चिमी देश सिर्फ भारत पर क्यों सवाल उठा रहे हैं, जबकि यूरोप खुद अमेरिका से रूस के तेल पर छूट मांग रहा है. उन्होंने बताया कि भारत दबाव में आकर फैसले नहीं लेता और उसकी व्यापार नीति पूरी तरह राष्ट्रीय हित, भरोसे और लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट पर आधारित है.
भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पश्चिमी देश सिर्फ भारत पर उंगली क्यों उठा रहे हैं, जबकि यूरोप के देश खुद अमेरिका से रूस के तेल पर छूट मांग रहे हैं. उन्होंने कहा, “जर्मनी छूट मांग रहा है, ब्रिटेन को पहले ही छूट मिल चुकी है, तो फिर भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?”
गोयल ने यह बात जर्मनी में हुए बर्लिन ग्लोबल डायलॉग कार्यक्रम में कही, जहां वे ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बाडेनोक के साथ मंच साझा कर रहे थे. जब बाडेनोक ने कहा कि छूट सिर्फ रूस की कंपनी रोसनेफ्ट की एक शाखा के लिए है, तो गोयल ने जवाब दिया, “हमारे यहां भी रोसनेफ्ट की एक शाखा है.”
यह बयान तब आया जब अमेरिका और उसके साथी देश भारत पर दबाव डाल रहे हैं कि वह रूस से सस्ता तेल खरीदना घटाए. पिछले महीने अमेरिका ने भारत से आने वाले सामानों पर टैक्स बढ़ाकर लगभग 50 फीसदी कर दिया. भारत ने इसे अनुचित बताया है.
अमेरिका का कहना है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा, तो रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर दबाव बढ़ेगा. यूरोपीय यूनियन ने भी तीन भारतीय कंपनियों पर पाबंदी लगाई है, यह कहते हुए कि उनका रूस की सेना से रिश्ता है.
अमेरिका ने इसी हफ्ते रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों - रोसनेफ्ट और लुकोइल को भी निशाना बनाया और नई पाबंदियां लगाई हैं.
गोयल ने कहा कि भारत कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में या किसी के दबाव में नहीं करता. “हम सौदे तब करते हैं जब हमें देश के हिसाब से सही लगे. अगर किसी ने हम पर टैक्स लगाया, तो लगा दे - हम नए देशों में व्यापार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और लंबे समय तक मजबूत बने रहने पर ध्यान दे रहे हैं,” उन्होंने कहा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







