
'यूरोप के लिए कयामत का समय...', रूस से ट्रंप की नजदीकियां बढ़ने पर बोले जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज
AajTak
फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका को चेताते हुए कहा है कि उन्होंने अपने सहयोगियों से मुंह मोड़ लिया है. इस वजह से यूरोप को अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना होगा. मर्ज ने काह कि यह यूरोप के लिए कयामत का समय है.
जर्मनी में हुए चुनावों में फ्रेडरिक मर्ज (Friedrich Merz) की पार्टी जीत का परचम लहराने में कामयाब रही है. इसके साथ ही मर्ज देश के नए चांसलर बनने जा रहे हैं. लेकिन यह पद संभालने से पहले ही उन्होंने अमेरिका को दो टूक चेतावनी दे दी है.
फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका को चेताते हुए कहा है कि उन्होंने (अमेरिका) अपने सहयोगियों से मुंह मोड़ लिया है. इस वजह से यूरोप को अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाना होगा. मर्ज ने कहा कि यह यूरोप के लिए कयामत का समय है.
मर्ज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चिंता यकीनन यूक्रेन को लेकर रूस के साथ ट्रंप की डील करने के प्रयासों को लेकर है. इसमें कोई हैरानी नहीं होगी जब मैं ये कहूं कि यह यूक्रेन और यूरोप दोनों के लिए अस्वीकार्य होगा. जो लोग 'अमेरिका फर्स्ट' को तवज्जो देते हैं, वे असल में 'अमेरिका अलोन' के रास्ते पर चल रहे हैं.
मर्ज का ये बयान अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की रूस के साथ बढ़ रही नजदीकियों और यूरोप को नजरअंदाज करने के रुख के बाद सामने आया है.
बता दें कि जर्मनी के आम चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की क्रिश्चियन डेमेक्रेटिक यूनियन (CDU) पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली है. सीडीयू एक सेंटर राइट पार्टी है. क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (CSU) के गठबंधन को सबसे अधिक वोट मिले हैं. इस जीत के बाद फ्रेडरिक ने कहा था कि जर्मनी के हित में सरकार बनाने की बात करते हुए कहा कि दुनिया हमारा इंतजार नहीं करेगी बल्कि हमें आगे बढ़कर काम करना होगा.
वहीं, धुर दक्षिणपंथी AfD पार्टी दूसरे स्थान पर रही है. चांसलर ओल्फ स्कॉल्ज की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










