
यूरिन का इस रंग का नजर आना हो सकता है खतरनाक, दिखते ही तुंरत करें ये काम
AajTak
यूरिन का कलर आमतौर पर पीले रंग का होता है. लेकिन बहुत से लोगों का मानना है कि यूरिन का कलर क्लियर होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप पूरी तरह से हाइड्रेटेड हैं. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं. यूरिन का कलर बिल्कुल क्लियर होना खतरनाक साबित हो सकता है. यह कई बीमारियों की तरफ इशारा करता है.
गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी होता है. गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे हीट स्ट्रोक और लू लगने की समस्या का काफी ज्यादा सामना करना पड़ता है. आप हाइड्रेटेड हैं या नहीं, इसे जानने का सबसे अच्छा तरीका है यूरिन का कलर. यूरिन का कलर डार्क होने का मतलब होता है कि आप डिहाइड्रेटेड हैं. वहीं, यूरिन का कलर जितना हल्का होता है, उसका मतलब माना जाता है कि आप हाइड्रेटेड हैं.
आमतौर पर यूरिन का कलर बिल्कुल क्लियर होने पर माना जाता है कि आप पूरी तरह से हाईड्रेटेड हैं, लेकिन हाल ही में एक हेल्थ एक्सपर्ट ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. इनका मानना है कि यूरिन का कलर क्लियर होना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है.
डॉ मार्गरेट मेकार्टनी ने कहा कि यूरिन के कलर से यह स्पष्ट पता नहीं चलता कि आप हाईड्रेटेड हैं या नहीं. टेलिग्राफ को बताते हुए उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन्स हैं जिनका मानना है कि यूरिन के कलर और हाइड्रेशन के बीच एक लिंक है. लेकिन यह पूरी तरह से गलत है.
एक स्वस्थ व्यक्ति में, यूरिन का पीला कलर इस बात का संकेत होता है कि आपकी किडनी सही तरीके से काम कर रही हैं. वहीं, अगर आपके यूरिन का कलर बिल्कुल क्लियर होता है तो इसका मतलब है कि आप जरूरत से ज्यादा फ्लूइड का सेवन कर रहे हैं जिसकी आपकी बॉडी को कोई जरूरत नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और उस हिसाब से पानी की जरूरत भी सभी के शरीर को अलग-अलग तरह से होती है. साथ ही आपके शरीर को पानी की कितनी जरूरत है, वह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस तरह का काम कर रहे हैं. डॉ मार्गरेट मेकार्टनी ने बताया कि यूरिन पानी और कई तरह के केमिकल्स से मिलकर बना होता है.
पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय में यूरोलॉजी में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जॉन एस यंग ने कहा कि आपके यूरिन का कलर इस बात पर निर्भर करता है कि आप फ्लूइड का कब और कितनी मात्रा में सेवन करते हैं. उन्होंने बताया कि यूरिन का हल्का पीला रंग परफेक्ट होता है. जब आपके यूरिन का कलर काफी ज्यादा डार्क होता है तो इसका मतलब है कि आप उचित मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












