
यूपी सरकार के साथ मदरसा शिक्षकों की अहम बैठक, मदरसों की समस्याओं पर होगी चर्चा
AajTak
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि इस सम्मेलन में मदरसा शिक्षकों और मदरसा शिक्षा से जुड़े अन्य हितधारकों की समस्याओं को समझकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इस सम्मेलन में अल्पसंख्यक मंत्री ओमप्रकाश राजभर और पूर्व अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद शामिल होंगे.
उत्तर प्रदेश के मदरसों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज एक अहम सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के मदरसा शिक्षक शामिल होंगे. यह सम्मेलन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अल्पसंख्यक मंत्री ओमप्रकाश राजभर और पूर्व अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद भी हिस्सा लेंगे.
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यूपी में मदरसा शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन करना है. इस बैठक में मदरसा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान निकालने और मदरसा शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हो सकती है. मदरसा शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए नई नीतियों पर चर्चा की जाएगी.
मदरसा शिक्षा की समस्याओं पर होगी बात
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि इस सम्मेलन में मदरसा शिक्षकों और मदरसा शिक्षा से जुड़े अन्य हितधारकों की समस्याओं को समझकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
मदरसा एक्ट में संशोधन करेगी यूपी सरकार
हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला लिया था कि मदरसा अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधन किए जाएंगे. इस संशोधन के तहत कुछ मदरसा डिग्रियों को अधिनियम के दायरे से बाहर किया जाएगा. विशेष रूप से, कामिल और फाजिल प्रमाणपत्र देने वाले मदरसों को अब मान्यता नहीं दी जाएगी. यह कदम शासन स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसके लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











