
यूपी समेत इन 3 राज्यों ने मारी एंट्री, अब तक कुल 15 राज्य EODB में पास!
AajTak
केंद्र सरकार को 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को साकार करने के लिए राज्यों का समर्थन और साथ जरूरी है. अब देश के 15 राज्यों ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) सुधार प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.
केंद्र सरकार को 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को साकार करने के लिए राज्यों का समर्थन और साथ जरूरी है. अब देश के 15 राज्यों ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) सुधार प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अब इन राज्यों में उद्योग लगाना और कारोबार करना काफी आसान होगा. 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' वाले राज्यों में अब हर साल कारोबारियों को लाइसेंस का रिनुअल कराने की जरूरत नहीं होगी. सुधार के तहत हर साल रिनुअल प्रणाली को खत्म कर दिया गया है. ईओडीबी सुधार प्रक्रिया अपनाने वाले राज्य अब आर्थिक तौर पर मदद के हकदार होंगे. (Photo: File) 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के पैमाने पर खरे उतरने वाले 15 राज्यों को 38,088 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन जुटाने की अनुमति दी गई है. दरअसल मोदी सरकार ने कोरोना संकट के दौरान राज्यों से बेहतर कारोबारी माहौल बनाने की अपील की थी. (Photo: File)
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











