
यूपी में 38 हजार करोड़ रुपये इनवेस्ट करेंगे गुजरात के निवेशक, MoU पर किए हस्ताक्षर
AajTak
गुजरात के 22 निवेशकों ने आज अहमदाबाद में आयोजित बी2जी बैठकों और रोड शो के दौरान यूपी के लिए 38,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इन समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राज्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 50,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे.
उत्तर प्रदेश की नीतियों और निवेश के अनुकूल माहौल से प्रभावित होकर गुजरात के 22 निवेशकों ने आज अहमदाबाद में आयोजित बी2जी बैठकों और रोड शो के दौरान 38,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इन समझौता ज्ञापनों के माध्यम से राज्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 50,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे. वहीं, कई और निवेशकों ने यूपी में हजारों करोड़ रुपए के निवेश की इच्छा जताई. ये निवेशक फरवरी में राजधानी लखनऊ में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में भाग लेकर अपने निवेश को अंतिम रूप देंगे.
अहमदाबाद में बी2जी मीटिंग और रोड शो का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने किया. उनके साथ कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, जीएन सिंह और यूपी सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे. उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया. कैबिनेट मंत्री शहरी विकास एवं ऊर्जा एके शर्मा और कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने योगी सरकार की निवेश हितैषी नीतियों को रेखांकित करते हुए उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया.
900 करोड़ रुपये के निवेश से बागपत में मिल्क प्लांट लगाएगा अमूल
इस दौरान राज्य मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि यूपी की नीति और माहौल सबसे अच्छा है, इसलिए हम आप सभी निवेशकों को बड़े बाजार का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. अमूल 900 करोड़ रुपये के निवेश से बागपत में मिल्क प्लांट स्थापित करेगी. रोड शो से पहले पूरे दिन बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी2जी) बैठकें होती रहीं. इस दौरान 30 से अधिक निवेशकों ने उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल से राज्य में निवेश की संभावनाओं के साथ-साथ नीतियों द्वारा प्रदान की जाने वाली कई छूट और राहत के बारे में जानकारी ली.
टोरेंट फार्मा ने साइन किया सबसे बड़ा एमओयू
गुजरात की जानी-मानी दवा कंपनी टोरेंट फार्मा ने सबसे बड़ा एमओयू साइन किया, जो 25,000 करोड़ रुपए का था. इसके साथ ही अमूल इंडिया ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक नया मिल्क प्लांट स्थापित करने के लिए 900 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. जबकि, 9 एमओयू एक हजार करोड़ रुपये या उससे अधिक के थे. 38,000 करोड़ रुपये के कुल 22 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









