
यूपी में होगा पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन, सीएम योगी ने दी मंजूरी
AajTak
यूपी ऐसा पहला राज्य होगा जहां धर्म क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अलग से कल्याण बोर्ड होगा. जिससे उन्हें स्वास्थ्य, बीमा और मूलभूत सुविधाएं दी जा सकें.
यूपी में दोबारा सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी ने पुरोहितों-संतों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करने का फैसला किया है. धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रेजेंटेशन में इस प्रस्ताव को रखा गया था, जिसकी सीएम की मंजूरी मिलने के बाद औपचारिक रूप से घोषणा कर दी गई है. यूपी ऐसा पहला राज्य होगा जहां धर्म क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अलग से कल्याण बोर्ड होगा. जिससे उन्हें स्वास्थ्य, बीमा और मूलभूत सुविधाएं दी जा सकें. इसकी मांग लम्बे समय से की जाती रही है और पार्टी के धार्मिक एजेंडे के लिए भी ये फैसला महत्वपूर्ण है. पार्टी के कल्याण संकल्प पत्र में भी इसे शामिल किया गया था.
पुरोहित कल्याण बोर्ड से इन्हें लाभ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया है. पहले कार्यकाल में अयोध्या में मंदिर और काशी विश्वनाथ कोरिडोर के निर्माण को लेकर काम करने वाली योगी सरकार का दूसरे कार्यकाल में ये पहला फैसला है जो धार्मिक क्षेत्र के लिए खास है. पुरोहितों के लिए कल्याण बोर्ड का वादा बीजेपी ने चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में भी किया था. धर्मार्थ कार्य विभाग का प्रेजेंटेशन देखने के बाद खुद सीएम योगी ने इस बात का संदेश दिया कि इन कार्यों से ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ बनने की राह आसान होगी. योगी ने कैबिनेट के साथ धर्मार्थ कार्य, पर्यटन, संस्कृति व भाषा विभागों की कार्ययोजना प्रजेंटेशन देखने के बाद पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी.
बोर्ड में सदस्यों की संख्या तय नहीं
पुरोहित कल्याण बोर्ड में अर्चकों, मंदिर के पुजारियों, पुरोहितोंन (कर्मकांड करने वाले पंडितों) और वृद्ध संतों (मठों और आश्रम में निवास करने वाले संतों) के लिए स्वास्थ्य, बीमा जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जो सरकार की योजनाएं हैं उनका लाभ ऐसे लोगों को मिल सके. इसके लिए कल्याण बोर्ड काम करेगा. साथ ही उनको बेहतर जीवन देने के लिए भी प्रयास होगा. बोर्ड में कितने सदस्य होंगे ये अभी तय होना है लेकिन इसमें सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा धार्मिक क्षेत्र से भी प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे.
लंबे समय से हो रही थी मांग
अखिल भारतीय संत समिति ने इस कदम की सराहना की है. संत समिति का कहना है कि वो लम्बे समय से इसकी मांग कर रही थी. इस मांग पर विचार कर बोर्ड के गठन को मंज़ूरी देकर मुख्यमंत्री ने सराहनीय पहल की है. अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती का कहना है कि पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन से आश्रम और मठों में रह रहे साधु संतों और पुरोहितों को लाभ होगा. धर्म के क्षेत्र में अपना जीवन लगाने वाले संतों के लिए ह्यूमन राइट्स (human rights) की दृष्टि से भी ये होना चाहिए था.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





