
यूपी में मुख्य मार्गों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा, शासन ने सभी जिलों को भेजा पत्र
AajTak
उत्तर प्रदेश में अब मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटा दिए जाएंगे. इसको लेकर शासन ने सभी जिलों के डीएम को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. शासन की ओर से एक पत्र भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने के लिए तैयारियां कर लें, क्योंकि ई रिक्शा हादसों की वजह बन रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाए जाएंगे. इसको लेकर शासन ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है. इस पत्र में कहा गया है कि जाम की समस्या दूर करना सबसे महत्वपूर्ण है. इसके लिए शहरों के मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाया जाना बेहद जरूरी है.
शासन की ओर से जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ई-रिक्शा हादसों की वजह बन रहे हैं. इस वजह से ई रिक्शा अब मुख्य मार्गों से हटाए जाएंगे. इसके लिए प्रमुख सचिव परिवहन व आयुक्त ने दिशा-निर्देश दिए हैं.
जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा गया है कि ई-रिक्शा हटाने से पहले फीडर रोड तय किए जाएंगे. लिंक मार्गों से ई-रिक्शा मुख्यालय तक आएंगे.
प्रमुख सचिव परिवहन ने जारी किए दिशा-निर्देश
प्रमुख सचिव परिवहन व आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परिवहन, पुलिस, यातायात, नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम संबंधित जिले में सर्वे करे. संयुक्त सर्वे करने के बाद ई-रिक्शा के लिए फीडर रूट का निर्धारण किया जाए. इसी के साथ जिला सड़क सुरक्षा समितियों की हर महीने होने वाली बैठक में इसकी समीक्षा भी की जानी चाहिए.
परिवहन आयुक्त ने मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने के साथ ही फीडर रूट तय करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है. मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली रोड को फीडर रूट नाम दिया है. इनमें हर रूट पर यात्रियों का लोड फैक्टर तय करते हुए वाहनों की संख्या तय करनी होती है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










