
यूपी: प्रियंका गांधी का प्रयागराज दौरा आज, निषाद समुदाय के लोगों से करेंगी मुलाकात
AajTak
प्रियंका गांधी आज सुबह 10 बजे विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी. इसके बाद वह सड़क मार्ग से घूरपुर इलाके के बसवार गांव जाएंगी. यहां कांग्रेस नेता निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी. कांग्रेस का दावा है कि इस समुदाय के लोग पुलिस ज़्यादती के शिकार हुए हैं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) एक बार फिर यूपी के दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी आज (21 फरवरी) संगम नगरी प्रयागराज के बांसवार गांव पहुंचेंगी. वह यहां निषाद/मछुआरा समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी. बता दें कि प्रियंका गांधी आज सुबह 10 बजे विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी. इसके बाद वह सड़क मार्ग से घूरपुर इलाके के बांसवार गांव जाएंगी. यहां कांग्रेस नेता निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगी. कांग्रेस का दावा है कि इस समुदाय के लोग पुलिस ज़्यादती के शिकार हुए हैं. निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी शाम 4 बजे के करीब वापस दिल्ली लौट जाएंगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











