
यूपी: जरूरतमंदों को मिलेंगी कालाबाजारियों से बरामद दवाएं और ऑक्सीजन सिलिंडर
AajTak
कोरोना से संबंधी दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी के खिलाफ यूपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जब्त की गई दवाएं संबंधित जिलों के सीएमओ के सुपुर्द की जाएंगी. हाइकोर्ट के आदेश के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.
कालाबाजारी करने वालों से पुलिस को बरामद ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन जरूरतमंदों को दिए जाएंगे. कोरोना से संबंधी दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जब्त की गई दवाएं संबंधित जिलों के सीएमओ के सुपुर्द की जाएंगी. हाइकोर्ट के आदेश के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं. कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ने के साथ इनकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है. प्रदेश में कई जगहों पर इनकी कालाबाजारी की शिकायतें आ रही थीं. इसके बाद एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को कालाबाजारियों की धड़पकड़ करने का अभियान शुरू करने का आदेश दिया था. लगातार कार्रवाई होने के कारण पिछले दो हफ्ते के भीतर जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने के आरोप में अब तक करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें सबसे अधिक 36 गिरफ्तारी लखनऊ से हुई हैं. अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में चलाए गए अभियान के दौरान दो हफ्ते में दिनों में तीन दर्जन से अधिक मामले सामने आए. इसमें कोरोना से इलाज में कारगर इंजेक्शन, ऑक्सीजन और दवाइयों की कालाबाजारी में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 50 लाख रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं. सबसे बड़ी कार्रवाई कानपुर नगर में हुई, जहां मिलेट्री इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के बाद रेमडेसिवर के 265 इंजेक्शन बरामद किए गए. लखनऊ में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के नेतृत्व में बंथरा, गोमतीनगर, गुडंबा और ठाकुर गंज में कार्रवाई की. कालाबाजारी में कई डॉक्टरों को जेल भेजा गया. नोएडा, कानपुर नगर और गाजियाबाद में भी कार्रवाई की गई. लखनऊ में कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा कस पुलिस ने 350 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं. सबसे बड़ी बरामदगी जानकीपुरम थाने में 115 और गुडंबा थाने में 87 सिलेंडर की हुई थी. कृष्णानगर में 54 ऑक्सीजन सिलेंडर मिले थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












