
यूपी की बहादुर महिला सिपाही जिसने 300 बच्चों को कराया आजाद, हुईं सम्मानित
AajTak
फिरोजाबाद की एक महिला सिपाही ने ऐसा कार्य किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने उसको सम्मानित किया.
फिरोजाबाद की एक महिला सिपाही ने ऐसा कार्य किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने उसको सम्मानित किया. 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन शक्ति के तहत फिरोजाबाद की सिपाही को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया. फिरोजाबाद के एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट में कार्य करने वाली 30 वर्षीय महिला सिपाही हैं रिंकी सिंह, जिन्होंने बाल श्रमिकों के उत्थान और उनका बचपन बचाने के लिए अभियान छेड़ रखा है. रिंकी सिंह अपनी टीम के साथ उन बाल श्रमिकों को आजाद कराती हैं जो ढाबों पर, होटलों में, रेस्टोरेंट में, हलवाई की दुकान पर, गैराज में मजदूरी करते हैं. ऐसे बाल श्रमिकों को रिंकी सिंह और उनकी टीम खोजती है और उनको बाल श्रम से मुक्त कराती हैं. महिला सिपाही रिंकी सिंह ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया है. उनकी कोशिशों की वजह से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फिरोजाबाद ने बेहतर काम किया है. बाल भिक्षुओं के रेस्क्यू में भी फ़िरोज़ाबाद ने बढ़िया काम किया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












