
यूपी: कानपुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 11 बच्चों समेत 24 श्रद्धालुओं की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण हादसा हुआ है. यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे श्रद्धालु उसके नीचे दब गए. इस घटना में कई लोगों के मरने की खबर है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में नरवर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि बकेवर से दो दर्जन से अधिक लोग दर्शन कर ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर लौट रहे थे. रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई. सूचना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया है. सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है.
इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है. वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे. इस घटना में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 11 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं. कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, कानपुर साढ इलाके में यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे थे. उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में जा गिरी. इसमें 2 दर्जन से ज्यादा लोग में दब गए.
आसपास के लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया.
कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर कहना है कि अभी हम सभी को हॉस्पिटल भेज रहे हैं, जहां डॉक्टर कुछ लोगों का ट्रीटमेंट कर रहे हैं. डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे. वहीं सूचना के बाद आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार और जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आनंद तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया.
सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारकः सीएम योगी

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







