
यूपी उपचुनाव की 9 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? जानें- Exit Poll के नतीजे
AajTak
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए हैं. एग्जिट पोल में बीजेपी को 6 सीटें, सपा को 3 सीटें हासिल हुई हैं, वहीं अन्य को एक भी सीटें नहीं मिली हैं. जहां गाजियाबाद में बीजेपी को जीत मिल रही है तो वहीं सीसामऊ में सपा को जीत हासिल हो रही है.
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई. कुल 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुए. इन 9 सीटों को लेकर एग्जिट पोल में सामने आया है कि बीजेपी को 9 में से 6 सीटें मिल रही हैं. बता दें कि JVC के एग्जिट पोल में बीजेपी को 6 सीटें, सपा को 3 सीटें हासिल हुई हैं, वहीं अन्य को एक भी सीटें नहीं मिली हैं.
Exit Poll: सीसामऊ में सपा की जीत, गाजियाबाद में बीजेपी वोटिंग के दौरान सीसामऊ में काफी हंगाम हुआ था. यहां से सपा ने नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया था और सुरेश अवस्थी बीजेपी प्रत्याशी थे. इस सीट पर एग्जिट पोल में सपा की जीत दिखाई गई है. गाजियाबाद में बीजेपी को जीत मिल रही है. यहां संजीव शर्मा जीत रहे हैं. वहीं सपा के सिंहराज जाटव और बसपा के परमानंद गर्ग हार रहे हैं.करहल और कुंदरकी का हाल मझवां विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य की जीत होने के अनुमान हैं. यहां भी सपा और बसपा की हार एग्जिट पोल ने दिखाई है. कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा के हाजी रिजवान की जीत का अनुमान एग्जिट पोल लगा रहा है. यहां भाजपा को हार मिल रही है. इसके अलावा करहल सीट पर समाजवादी पार्टी को ही जीत मिल रही है. एग्जिट पोल की मानें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव की जीत पक्की मानी जा रही है. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश यादव को हार का सामना करना पड़ सकता है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.











