
यूपी उपचुनावः सीसामऊ से करहल तक हंगामा... आरोपों की झड़ी, जानें वोटिंग के बीच क्यों मचा बवाल
AajTak
करहल, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, गाजियाबाद, खैर, मझवां, मीरापुर,फूलपुर ये यूपी की वो नौ सीट हैं, जहां उपचुनाव हो रहा है. ये वोटिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए नाक की लड़ाई माना जा रहा है. वोटिंग को लेकर तनातनी भी देखी जा रही है.
महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है. करहल, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, गाजियाबाद, खैर, मझवां, मीरापुर,फूलपुर ये यूपी की वो नौ सीट हैं, जहां उपचुनाव हो रहा है. ये वोटिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए नाक की लड़ाई माना जा रहा है. वोटिंग को लेकर तनातनी भी देखी जा रही है.
समाजवादी पार्टी आरोप लगा रही है कि प्रशासन जानबूझकर वोटिंग को रोक रहा है. इसके जवाब में बीजेपी इसे हार से पहले की हताशा बता रही है. मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर उस वक्त तनाव बढ़ गया जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी रिजवान ने चुनाव रद्द करने की मांग की. एसपी प्रत्याशी ने मांग रखी है कि आगे फिर चुनाव अर्धसैनिक बलों के साथ कराया जाए.
मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर हंगामा
ज्यादातर उन सीटों पर हंगामे या तनाव की खबरें उत्तर प्रदेश में आ रही हैं, जो मुस्लिम वोटर बाहुल्य हैं. मुजफ्फरनगर के मीरापुर में हंगामा हुआ है. मतदान केंद्रों पर भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को एक्शन लेना पड़ा. मुरादाबाद से एक वीडियो आया. जहां पुलिस बेरिकेडिंग के खिलाफ लोगों ने विरोध किया. ये मुस्लिम बहुल इलाके का वीडियो है.
मुस्लिम मतदाताओं का आरोप है कि बेरिकेडिंग लगाकर मुस्लिम मतदाताओं को जबरन वोटिंग से रोका गया. वहीं, मैनपुरी के करहल में एक युवती की हत्या पर बवाल है, आरोप लग रहा है कि समाजवादी पार्टी को वोट ना देने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: बुर्के से आईडी की जांच तक, जमकर हुआ बवाल... सीसामऊ बना उपचुनाव में सपा-बीजेपी की नाक की लड़ाई का सेंटर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










