
यूपीः हार से BSP में हाहाकार, मायावती ने शुरू किया दिग्गजों के लिए 'घर वापसी' अभियान
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से हताश बसपा प्रमुख मायावती अब दोबारा से पार्टी को खड़ी करने में जुट गई है. ऐसे में मायावती की नजर उन नेताओं पर है, जो पार्टी छोड़कर किसी न किसी कारण से चले गए हैं. ऐसे नेताओं की घर वापसी कराकर दोबारा से यूपी की सियासत में बसपा को लाने की कवायद है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की हार ने मायावती को झकझोर कर रख दिया है. बसपा ने अपने सियासी इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन किया और यह उसकी पांचवी हार है. ऐसे में बसपा प्रमुख मायावती नए सिरे से संगठन को खड़ा करने की कवायद में है, जिसके लिए उन्होंने पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा चुके दिग्गज नेताओं की घर वापसी कराने की मुहिम शुरू की है. इसे बसपा की भविष्य की सियासी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
बसपा ने अपने कॉर्डिनेटर के जरिए उनसे संपर्क साधना और उन्हें लाने की जद्दोजहद शुरू कर दी है, जो एक समय पार्टी के मजबूत चेहरा और जनाधार वाले नेता माने जाते थे. इसी कड़ी में बीएसपी कॉर्डिनेटर कांग्रेस के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी से मिलने उनके पास पहुंचे थे. बीएसपी कॉर्डिनेटर उन्हें बीएसपी में दोबारा से वापस आने को लेकर बातचीत की, लेकिन वो इस पर तैयार नहीं हुए.
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक बसपा के कई कॉर्डिनेटरों ने उनसे मुलाकात की है और उन्हें पार्टी में वापस आने के लिए ऑफर रखा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. नसीमुद्दीन ने कहा, मैं कांग्रेस में रहूंगा और अब मेरे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी है.
बता दें कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था. नसीमुद्दीन ने 2019 में बिजनौर संसदीय से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन जीतना तो दूर जमानत भी नहीं बचा सके थे.
गुड्डू जमाली की बसपा में घर वापसी
बसपा में घर वापसी की शुरुआत पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली से शुरू हो गई. बसपा ने न सिर्फ मुबारकपुर से विधायक रहे गुड्डू जमाली की पार्टी में वापसी कराई है बल्कि उन्हें आजमगढ़ सीट लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है. आजमगढ़ संसदीय सीट से अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके चलते उपचुनाव होने हैं. ऐसे में बसपा ने गुड्डू जमाली पर दांव खेलकर बड़ा सियासी दांव चल दिया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






