
यूपीः शादी समारोह में चली ओवैसी-शिवपाल की लंबी गुफ्तगू, क्या बनेगी गठबंधन पर बात?
AajTak
दोनों नेता शनिवार को AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली की बेटी की शादी में आजमगढ़ पहुंचे थे. माहुल कस्बे के रफी अहमद कॉलेज में आयोजित शादी समारोह में दोनों नेताओं की काफी देर बातचीत चली. माना जा रहा है कि ये मुलाकात गठबंधन के लिहाज से अहम है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से गठबंधन के समीकरण साधे जा रहे हैं. शनिवार को एक बार फिर शिवपाल यादव और असदुद्दीन ओवैसी की मुलाकात हुई. ये मुलाकात आजमगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान हुई. इन दोनों नेताओं की मुलाकात उत्तर प्रदेश में बन रहे नए सियासी गठबंधन के मद्देनजर देखा जा रहा है. दोनों नेता शनिवार को AIMIM के यूपी अध्यक्ष शौकत अली की बेटी की शादी में आजमगढ़ पहुंचे थे. माहुल कस्बे के रफी अहमद कॉलेज में आयोजित शादी समारोह में दोनों नेताओं की काफी देर तक बातचीत चली. माना जा रहा है कि ये मुलाकात गठबंधन के लिहाज से अहम है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











