
यूपीः मेरठ में आज AAP की किसान महापंचायत, CM केजरीवाल करेंगे संबोधित
AajTak
मेरठ बाइपास स्थित संस्कृति रिजॉर्ट में आयोजित किसान महापंचायत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संबोधित करेंगे. किसान महापंचायत की शुरुआत दोपहर बाद 3 बजे होगी.
केंद्र सरकार की ओर लागू कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत देशभर में घूम-घूम कर किसानों की पंचायत कर रहे हैं. वहीं, सियासी दल भी किसानों के मसले पर महापंचायत करने में जुटे हैं. पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत को संबोधित किया था, अब दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) किसान महापंचायत करने जा रही है. एएपी की किसान महापंचायत यूपी के मेरठ में आज होनी है. मेरठ बाइपास स्थित संस्कृति रिजॉर्ट में आयोजित किसान महापंचायत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक किसान महापंचायत की शुरुआत दोपहर बाद 3 बजे होगी. गौरतलब है कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी AAP ने किसान महापंचायत को लेकर पूरी तैयारी की है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









