
यूपीः मुखबिर ने नहीं देखा होता वो मंजर, तो अभी ना पकड़े जाते उन्नाव कांड के आरोपी
AajTak
उन्नाव कांड का खुलासा करते हुए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है. जिसमें मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू शामिल है. वारदात के वक्त उसके साथ उसका नाबालिग दोस्त भी मौके पर मौजूद था.
यूपी सरकार के लिए परेशानी का सबब बने उन्नाव कांड का खुलासा हो गया है. इसके बाद उन्नाव पुलिस ने राहत की सांस ज़रूर ली होगी. इस कांड से पर्दा उठाने में पुलिस को कामयाबी ना मिलता, अगर एक मुखबिर ने दोनों आरोपियों को मौका-ए-वारदात की तरफ से भागते हुए नहीं देखा होता. पुलिस के मुताबिक उस मुखबिर ने आरोपियों को भागते हुए देखा था. बस यही बात पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुई. उन्नाव कांड का खुलासा करते हुए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को पकड़ा है. जिसमें मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू शामिल है. वारदात के वक्त उसके साथ उसका नाबालिग दोस्त भी मौके पर मौजूद था. जब ये दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद खेत से भाग कर रिहाइशी इलाके की तरफ जा रहे थे, तभी पुलिस के एक मुखबिर की नजर इन दोनों पर पड़ गई थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











