
यूनुस ने 'चिकन नेक' के नजदीक चीन को दिया कारोबार का ऑफर, बांग्लादेश को बताया इस क्षेत्र का एकमात्र संरक्षक
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस चीन की सरकार से बांग्लादेश में इकोनॉमिक बेस स्थापित करने के लिए कह रहे हैं. वीडियो में यूनुस जोर देते हुए कह रहे हैं कि बांग्लादेश इस क्षेत्र में महासागर का एकमात्र संरक्षक है.
चीन दौरे से वापस लौटे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो चीन को क्षेत्र में अपना विस्तार करने के लिए आमंत्रित करते दिख रहे हैं. भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यूनुस भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं जिसे लेकर काफी आपत्ति जताई जा रही है. मोहम्मद यूनुस ने कहा कि भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य (Seven Sisters) अभी भी लैंड लॉक्ड यानी चारों तरफ से भूमि से घिरे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूनुस चीनी सरकार को चिकन नेक के करीब बांग्लादेश में इकोनॉमिक बेस स्थापित करने के लिए कह रहे हैं.
चिकन नेक भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (Seven Sisters)- नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला हिस्सा है जिसे सिलिगुड़ी कॉरिडोर के नाम से भी जाना जाता है.
यह कॉरिडोर रणनीतिक रूप से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंताएं हैं. चिकन नेक बांग्लादेश की सीमा से होकर गुजरता है और अगर यूनुस चीन को इस इलाके में व्यापार करने की अनुमति देते हैं तो यह भारत के लिए सिरदर्द की विषय बन सकता है.
वीडियो में यूनुस जोर देते हुए कह रहे हैं कि बांग्लादेश इस क्षेत्र में महासागर (हिंद महासागर) का एकमात्र संरक्षक है.
वीडियो में यूनुस कहते दिख रहे हैं, 'भारत के सात राज्य, भारत का पूर्वी भाग, जिन्हें सात बहनें (Seven Sisters) कहा जाता है... वे भूमि से घिरे राज्य हैं, उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. हम इस पूरे क्षेत्र के लिए महासागर के एकमात्र संरक्षक हैं. इसलिए यह एक बड़ी संभावना को खोलता है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









