
यूजर्स की प्राइवेसी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, नई पॉलिसी की चिंताओं पर WhatsApp ने सरकार को दिया जवाब
AajTak
व्हाट्सएप ने कहा कि वह आने वाले कुछ सप्ताहों में व्हाट्सएप की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं करेगा. बता दें व्हाट्सएप का ये जवाब तब आया है जब हाल में ही केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक को पत्र लिखकर नई प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने को कहा था.
पॉपुलर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने यूजर्स की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सरकार की चिंताओं पर जवाब दिया है. व्हाट्सएप ने कहा है कि यूजर्स की निजता और गोपनीयता की रक्षा करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सोमवार को व्हाट्सएप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को जवाब दिया है. व्हाट्सएप ने कहा कि हाल के अपडेट से लोगों की व्यक्तिगत मैसेज की निजता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. व्हाट्सएप ने कहा कि वह आने वाले कुछ सप्ताहों में व्हाट्सएप की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं करेगा. बता दें व्हाट्सएप का ये जवाब तब आया है जब हाल में ही केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक को पत्र लिखकर नई प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने को कहा था. बता दें कि व्हाट्सएप फेसबुक की है. सरकार ने ये पत्र 18 मई को लिखा था और जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












