
यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने भारत को दी ये खुशखबरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता
AajTak
रूस ने S-400 मिसाइल सिस्टम की पहली रेजिमेंट की आपूर्ति पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी, जबकि दूसरी रेजिमेंट की आपूर्ति अप्रैल में शुरू हुई थी. इस मिसाइल सिस्टम को इस तरह से तैनात किया गया है कि यह उत्तरी क्षेत्र में चीन के साथ लगी सीमा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ लगी सीमा को भी कवर कर सकती है.
यूक्रेन से युद्ध के बावजूद रूस भारत को एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 की डिलीवरी समय पर करेगा. रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रूस द्वारा भारत को तय समय के मुताबिक, S-400 सिस्टम की डिलीवरी अच्छी तरह से हो रही है.
रूस के राजदूत का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब यह चिंता जताई जा रही थी कि यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के चलते रूस द्वारा भारत में सप्लाई होने वाले सैन्य उपकरणों की आपूर्ति में देरी हो सकती है. अलीपोव ने कहा, ''S-400 प्रणाली की आपूर्ति तय कार्यक्रम के मुताबिक अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है.''
'दुनिया के सबसे विस्तृत सहयोगों में रूस-भारत'
राजदूत ने भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75वें साल होने के मौके पर 'रशिया डाइजेस्ट' पत्रिका में लिखी एक प्रस्तावना में यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, 'आज का रूस-भारत सहयोग दुनिया के सबसे विस्तृत सहयोगों में से एक है.'' अलीपोव ने प्रस्तावना में कहा कि रूस और भारत उन प्रमुख पहल को सफलतापूर्वक लागू करना जारी रखे हुए हैं जो सहयोग को अद्वितीय बनाते हैं.
रूस ने S-400 मिसाइल सिस्टम की पहली रेजिमेंट की आपूर्ति पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी, जबकि दूसरी रेजिमेंट की आपूर्ति अप्रैल में शुरू हुई थी. इस मिसाइल सिस्टम को इस तरह से तैनात किया गया है कि यह उत्तरी क्षेत्र में चीन के साथ लगी सीमा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ लगी सीमा को भी कवर कर सकती है.
भारत ने अमेरिका की चेतावनी के बावजूद की थी डील

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








