
यूक्रेन से कश्मीर की तुलना, बिलावल बोले- क्यों महज कागज का टुकड़ा बन जाता है UNSC का प्रस्ताव
AajTak
बिलावल भुट्टो की बेतुकी बयानबाजी का सिलसिला जारी है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में उन्होंने अपनी खीझ निकालते हुए कहा कि यूं तो यूरोप और पश्चिम के देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव बहुत मायने रखता है लेकिन कश्मीर की बात आते ही ये प्रस्ताव महज कागज बन जाता है.
पाकिस्तान के नौसिखिए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की बेतुकी बयानबाजी जारी है. इस बार बिलावल भुट्टो ने यूक्रेन की तुलना कश्मीर से की है. यूक्रेन संकट में कश्मीर को जबरन लाते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि ये पहला संकट नहीं है जब यूनाइटेड नेशंस के प्रस्ताव का उल्लंघन किया गया है.
कश्मीर पर अपना प्रोपगैंडा फैलाने में नाकाम रहने वाले बिलावल ने यूरोप और पश्चिमी देशों पर अपनी खीझ निकालते हुए कहा कि जिस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों का पश्चिम और यूरोपीय देशों के लिए इतना महत्व रहता है उन्हीं प्रस्तावों का कागज के टुकड़े से ज्यादा महत्व नहीं रह जाता है जब बात कश्मीर की आती है.
स्विटजरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में एक चर्चा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूक्रेन संकट पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करने की प्रक्रिया में कूटनीति में शामिल होने के लिए दोनों पक्षों को अधिक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना होगा.
यूक्रेन संकट का जिक्र करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि इस युद्ध का प्रभाव सिर्फ यूरोप तक सीमित नहीं है, बल्कि अनाज की बढ़ी कीमतों और महंगे पेट्रोलियम पदार्थों के रूप में पाकिस्तान को भी प्रभावित कर रहा है. बिलावल भुट्टो ने कहा, "जहां तक यूएनएससी प्रस्तावों, अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय संकट के समर्थन का संबंध है, हम दुनिया के समान विचार साझा करते हैं, हालांकि, हम संघर्ष को अपने समय में पहली बार नहीं देख रहे हैं जहां संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन किया गया."
اقوام متحدہ سیکیورٹی کونسل کی قراردادیں اور بین الاقوامی قوانین کا اطلاق بلا تفریق ہر ملک پر ہونا چاہیئے۔ کشمیر کا سوال آنے پر یہی قراردادیں اور قانون بے معنی کیوں ہو جاتے ہیں؟#WEF23 #WEF2023 pic.twitter.com/tJRNmjwinL

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











