
'यूक्रेन से एक हफ्ते में जीत लेनी थी जंग', रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर ट्रंप का तंज, बोले- मैं बहुत निराश हूं क्योंकि...
AajTak
ट्रंप का ये बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से उनकी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में होने वाली मुलाकात से पहले आया है. ट्रंप ने कहा कि इस युद्ध में पुतिन ने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं. यह एक भयानक युद्ध है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से हुई मौतों के मामले में यह सबसे बड़ी घटना है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रति नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन पर चल रही लड़ाई को लेकर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि यह युद्ध पुतिन के लिए बहुत नुकसानदेह साबित हो रहा है और उन्हें बहुत बुरा दिखा रहा है.
ट्रंप ने यह टिप्पणी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिलेई के साथ व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय लंच के दौरान की. इस दौरान अमेरिकी प्रशासन ने अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था के समर्थन के लिए 20 अरब अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मैं बहुत निराश हूं क्योंकि व्लादिमीर पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे. शायद अब भी हैं. मुझे नहीं पता कि वह यह युद्ध क्यों जारी रख रहे हैं. यह युद्ध उनके लिए बहुत बुरा रहा है. वह चार साल से इस युद्ध को खींच रहे हैं, जिसे उन्हें एक हफ्ते में जीत लेना चाहिए था."
मीडिया ब्रीफिंक के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस युद्ध में पुतिन ने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं. यह एक भयानक युद्ध है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से हुई मौतों के मामले में यह सबसे बड़ी घटना है. यह उन सभी से भी बड़ी है. मैंने उनमें से आठ युद्ध को निपटाया है. मौतों के मामले में सबसे बड़ी घटना यही है. मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान में भी बहुत संभावनाएं थीं. हमने उसमें बहुत अच्छा काम किया. लेकिन पुतिन को इस युद्ध को पूरी तरह से सुलझाना होगा.
शुक्रवार को जेलेंस्की से मिलने वाले हैं ट्रंप
बता दें कि ट्रंप का ये बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से उनकी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में होने वाली मुलाकात से पहले आया है. इस बैठक में अमेरिकी सहायता और हथियार आपूर्ति पर चर्चा होने की उम्मीद है. यह बैठक 13 अक्टूबर को ट्रंप द्वारा मीडिया को दिए उस बयान के बाद होने वाली है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर यूक्रेन संघर्ष जल्द हल नहीं हुआ तो वे लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें Tomahawk यूक्रेन भेजने पर विचार कर सकते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









