
'यूक्रेन शांति वार्ता 95% सफल लेकिन...', जेलेंस्की और ट्रंप के बीच क्या बात हुई? इस मुद्दे पर नहीं हुआ समझौता
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की बैठक में युद्ध खत्म करने को लेकर बड़ी प्रगति हुई है. ट्रंप ने शांति समझौते को 95% पूरा बताया, लेकिन डोनबास क्षेत्र का भविष्य अभी तक विवादित है और यही बातचीत की मुख्य रुकावट बना हुआ है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की बैठक हो चुकी है, जिसका काफी वक्त से इंतजार था. मीटिंग के बाद ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता बेहद करीब है, लेकिन एक या दो बड़े मुद्दे अभी भी सुलझाने बाकी हैं, जिनमें पूर्वी डोनबास क्षेत्र का भविष्य सबसे अहम है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ मीटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा, "हमारी बहुत अच्छी मीटिंग हुई. हमने बहुत सी बातों पर चर्चा की. जैसा कि आप जानते हैं, मेरी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बेहतरीन फ़ोन कॉल हुई थी और मुझे लगता है कि हम बहुत करीब आ रहे हैं." हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि अभी तक किन बातों पर सहमति बनी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डील पूरी होने के करीब है. उन्होंने समझौते में प्रगति का अनुमान लगभग 95% बताया, लेकिन इसके साथ ही ट्रंप ने कहा, "मुझे परसेंटेज बताना पसंद नहीं है." प्रेस कॉन्फ्रेंस बिना किसी फाइनल समझौते की औपचारिक घोषणा के खत्म हो गई, लेकिन दोनों नेताओं ने संकेत दिया कि बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच रही है.
जेलेंस्की ने ट्रंप को दिया धन्यवाद...
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मैं बातचीत के लिए राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं. मैं अमेरिका को उसके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. साथ मिलकर, हमें शांति की दिशा में कदमों के सीक्वेंस के लिए अपने विज़न को लागू करना चाहिए और हम कर सकते हैं."
20-सूत्रीय शांति योजना पर सहमति लगभग तय

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









