
'यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं पुतिन...', डोनाल्ड ट्रंप का दावा, बोले- बहुत जल्द उनसे मिलूंगा
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आगामी 24 फरवरी को तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे. अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो आने वाले दिनों में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के मुद्दे पर रूसी अधिकारियों के साथ चर्चा में एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत जल्द मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पुतिन वास्तव में यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान, विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए रियाद में आगामी उच्च स्तरीय वार्ता की उम्मीदों को कम करने के कुछ घंटों बाद आया. पत्रकारों द्वारा व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'कोई समय निर्धारित नहीं है, लेकिन मैं बहुत जल्द पुतिन से मुलाकात कर सकता हूं.'
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आगामी 24 फरवरी को तीन वर्ष पूरे हो जाएंगे. अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो आने वाले दिनों में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के मुद्दे पर रूसी अधिकारियों के साथ चर्चा में एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं. ट्रंप ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी टीम रूसी अधिकारियों के साथ बात कर रही है, जिसमें उनके मध्य पूर्व के दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि स्टीव विटकॉफ ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लगभग तीन घंटे तक मुलाकात की थी.
डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि वह यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं.' यह पूछे जाने पर कि क्या उनका मानना है कि पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं, ट्रंप ने कहा: 'मेरा भी उनसे यही सवाल था. अगर वह इस युद्ध के साथ आगे बढ़ना जारी रखते हैं, तो इससे मेरे लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी.' बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दावा किया था कि वह एक हफ्ते के अंदर यूक्रेन युद्ध समाप्त करवा देंगे. 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद से ही ट्रंप रूस यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने के लिए कूटनीतिक समाधान तलाशने में जुट गए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









