
यूक्रेन युद्ध में रूस के लिए लड़ रहे एक और नेपाली नागरिक की मौत, अब तक 11 गंवा चुके हैं जान
AajTak
नेपाल ने रूस से यह भी अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों को अपनी सेना में भर्ती न करे और यदि उसका कोई नागरिक रूसी सेना में शामिल पाया जाता है तो उसे वापस घर भेज दे. विदेश मंत्रालय ने रूस से वर्तमान में उसकी सेना में सेवारत नेपालियों और युद्ध में घायल हुए लोगों की कुल संख्या का खुलासा करने का भी अनुरोध किया है.
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना की ओर से लड़ रहे एक नेपाली सैनिक की मौत हो गई. एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. नेपाल की प्यूथन नगर पालिका के उप महापौर देवेन्द्र ब्रह्मा के अनुसार, यहां के निवासी सोनू सुनार दो सप्ताह पहले यूक्रेन युद्ध में लड़ते हुए मारे गए थे. वह रूस की सेना में कार्यरत थे. बुधवार को मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी गयी.
यह 11वें नेपाली नागरिक की मौत है जो रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल थे. नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में देश के 200 से ज्यादा युवा रूसी सेना में शामिल हो चुके हैं. विदेश मंत्रालय ने नेपाली नागरिकों से विदेशी सेना में शामिल नहीं होने का आग्रह किया है.
नेपाल ने रूस से यह भी अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों को अपनी सेना में भर्ती न करे और यदि उसका कोई नागरिक रूसी सेना में शामिल पाया जाता है तो उसे वापस घर भेज दे. विदेश मंत्रालय ने रूस से वर्तमान में उसकी सेना में सेवारत नेपालियों और युद्ध में घायल हुए लोगों की कुल संख्या का खुलासा करने का भी अनुरोध किया है. उसने रूसी सरकार से उनकी स्थितियों की जानकारी भी मांगी है.
रूस-यूक्रेन के बीच 22 महीनों से जारी है युद्ध बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा है. अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं. युद्ध के कारण यूक्रेन से लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं और पड़ोसी मुल्कों में शरण ली है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को रूस के साथ युद्धविराम से इनकार कर दिया. जेलेंस्की ने कहा कि क्रेमलिन की सेना कीव के सैनिकों पर काबू पाने के लिए इस युद्धविराम का उपयोग पीछे हटने और फिर से संगठित होने के लिए करेगी.
रूस ने यूक्रेन को दी परमाणु हमले की चेतावनी उधर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी और रूस के पूर्व प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन ने यदि रूस के किसी भी इलाके पर अमेरिका और उसके सहयोगी द्वारा उपलब्ध कराई गई मिसाइलों से हमला किया तो मास्को इसका जवाब परमाणु हमले से देगा. दिमित्री मेदवेदेव वर्तमान में रूसी सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन हैं. वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाए कि खुद रूस को उत्तर कोरिया से तोप के गोले और मिसाइलें, ईरान से ड्रोन मिल रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








