
यूक्रेन में रहकर रूस के लिए जासूसी... पुतिन ने अमेरिकी नागरिक को दिया बड़ा इनाम
AajTak
डैनियल को औपचारिक रूप स मॉस्को में रूस का पासपोर्ट दिया गया. इस दौरान उन्होंने रूसी भाषा में आभार जताते हुए कहा कि मैं, डैनियल रिचर्ड मार्टिनडेल स्वेच्छा से और पूरे होश-हवाश में रूसी संघ की नागरिकता स्वीकार करता हूं. रूस सिर्फ मेरा घर नहीं है बल्कि मेरा परिवार भी है. ये मेरे दिल में है.
अमेरिकी नागिरक डैनियल मार्टिनडेल (Daniel Martindale) को रूस की नागरिकता दी गई है. यूक्रेन में रहकर रूस के लिए जासूसी करने वाले डैनियल को पुतिन की मंजूरी के बाद रूस की नागरिकता से नवाजा गया.
डैनियल 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले ही यूक्रेन में शिफ्ट हो गए थे. वह कई सालों से पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क में रह रहे थे. खुद को ईसाई मिशनरी से जुड़ा हुआ बताकर वह असल में रूस की सेनाओं को गुप्त रूप से यूक्रेन की जानकारी मुहैया करा रहे थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, डैनियल ने यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र से रूस की सेना को कई खुफिया सूचनाएं दी, जिसमें यूक्रेनी सैन्य ठिकानों की जानकारी शामिल थी. इस जानकारी की वजह से रूस को कुर्खोव (Kurakhove) जैसे क्षेत्रों पर कब्जा करने में मदद मिली.
डैनियल को औपचारिक रूप स मॉस्को में रूस का पासपोर्ट दिया गया. इस दौरान उन्होंने रूसी भाषा में आभार जताते हुए कहा कि मैं, डैनियल रिचर्ड मार्टिनडेल स्वेच्छा से और पूरे होश-हवाश में रूसी संघ की नागरिकता स्वीकार करता हूं. रूस सिर्फ मेरा घर नहीं है बल्कि मेरा परिवार भी है. ये मेरे दिल में है.
बता दें कि डैनियल उन विदेशी नागरिकों में से एक हैं, जिन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस का समर्थन किया है. वह यूक्रेन की खुफिया जानकारी रूस को लगातार मुहैया कराते रहे. डैनियल 2018 में रूस गए और वहां व्लादिवोस्तोक में अंग्रेजी भाषा भी सिखाई. वह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले पोलैंड में थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









