
यूक्रेन में मंत्री अचानक देने लगे इस्तीफा... जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से पहले ऐसा क्या हुआ?
AajTak
यूक्रेन के घरेलू हथियार उत्पादन की देखरेख करने वाले मंत्री ओलेक्सांडर कमिशिन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, और दो अन्य मंत्रियों ने भी पद छोड़ दिया है. इसके साथ ही कैबिनेट का एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा खाली हो गया है. इन पदों पर अगले कुछ दिनों में नई नियुक्तियां की जाएगी.
यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच, घरेलू हथियार उत्पादन की देखरेख करने वाले मंत्री ओलेक्सांडर कमिशिन ने मंगलवार को सरकार पुनर्गठन में इस्तीफा दे दिया. साथ ही, न्याय मंत्री डेनिस मलियुस्का और पर्यावरण मंत्री रुस्तलान स्ट्रिलेट्स ने भी अपना पद छोड़ दिया है. इस साल की शुरुआत में हुई छंटनियों के बाद, कैबिनेट का एक तिहाई से अधिक हिस्सा अब खाली हो गया है.
राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और उनके राजनीतिक सहयोगियों को हो सकता है कि इन पदों पर नियुक्त किया जा सकता है. जेलेंस्की इस महीने अमेरिका भी जाने वाले हैं और इससे पहले उनकी कोशिश होगी कि सरकार को दोबारा से संगठित कर सकें. माना जा रहा है कि जेलेंस्की राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने विक्ट्री प्लान पेश कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन के पोलटावा में अस्पताल-शिक्षण संस्थानों पर रूस का स्ट्राइक, मिसाइल अटैक में 41 की मौत
घरेलू स्तर पर हथियार उत्पादन की देखरेख करने वाले ओलेक्सांडर कमिशिन सरकार में अहम पद पर थे. अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर लिखा, "मैं रक्षा क्षेत्र में काम करना जारी रखूंगा, लेकिन एक अलग भूमिका में."
छंटनी के बाद होगी नियुक्तियां!
जेलेंस्की की पार्टी के वरिष्ठ नेता डेविड अराखामिया ने बताया कि इस हफ्ते एक अहम सरकार पुनर्गठन होगा, जिसमें आधे से ज्यादा मंत्री बदले जाएंगे. उन्होंने पहले ही कहा था, "कल हमारे लिए छंटनियों का दिन है, लेकिन उसके बाद नियुक्तियां होंगी." कमिशिन की अगुवाई में यूक्रेन ने अपने हथियार का प्रोडक्शन बढ़ाया है. उनके नेतृत्व में देश को अटैक ड्रोन से लेकिर लंबी दूरी तक मार करने वाले मिसाइलों का बड़े स्तर पर उत्पादन किया गया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









