
यूक्रेन में खत्म होगी रूस की जंग! युद्ध पर तुरंत रोक लगाने की अपील वाले प्रस्ताव को UNSC ने किया पारित
AajTak
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित किया है. 15 में से 10 सदस्यों ने सहमति जताई, जबकि 5 ने मतदान से परहेज किया, जिनमें फ्रांस भी शामिल है. इस प्रस्ताव का उद्देश्य यूक्रेन में तत्काल शांति स्थापित करना और रूसी युद्ध को समाप्त करना है.
यूक्रेन में तत्काल युद्ध रोकने की मांग करने वाले प्रस्ताव को यूनाइटेन नेशन सिक्योरिटी काउंसिल की मंजूरी मिल गई है. इस प्रस्ताव को काउंसिल ने पारित कर दिया है, जिसमें यूक्रेन में तत्काल जंग रोकने और दोनों मुल्कों के बीच स्थायी शांति की बात कही गई है. इस प्रस्ताव के पक्ष में 15-सदस्यीय काउंसिल के 10 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया और फ्रांस समेत पांच देशों ने वोटिंग से परहेज किया.
अब तक, UNSC युद्ध पर कोई कार्रवाई करने में असमर्थ रही है क्योंकि रूस और उसके सहयोगी इस पर वीटो करते आए हैं. अमेरिका ने इस प्रस्ताव को पेश किया था, जिस पर वीटो पावर वाले फ्रांस के अलावा ब्रिटेन, डेनमार्क, ग्रीस और स्लोवेनिया जैसे देशों ने मतदान में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में रूसी जंग समाप्त करने के प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत ने किया परहेज, इजरायल-अमेरिका ने किया विरोध
UNSC से पारित प्रस्ताव में क्या कहा गया है?
संयुक्त राष्ट्र में कार्यवाहक अमेरिकी राजदूत डोरोथी शीया ने बहस के दौरान बताया, "इस प्रस्ताव से हम शांति के रास्ते पर जा सकते हैं. यह पहला कदम है लेकिन अहम है, जिसपर हम सभी को गर्व होना चाहिए." प्रस्ताव में कहा गया है कि यूनाइटेड नेशन का मकसद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है. प्रस्ताव में विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करने, जंग को तुरंत समाप्त करने और स्थायी शांति की मांग की गई है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










