
यूक्रेन पर परमाणु हमले की आशंका से डरा ये पड़ोसी देश, कहा- पुतिन से दोस्ती लेकिन बर्बादी नहीं चाहते
AajTak
Russia Ukraine War: बेलारूस न्यूक्लियर अटैक की आशंका से डरा हुआ है. बेलारुस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने कहा कि ये बात सही है कि हमारी रूस से मित्रता है, लेकिन हम अपनी बर्बादी नहीं चाहते हैं, क्योंकि अगर न्यूक्लियर अटैक होता है तो इसमें हमारा भी बड़ा नुकसान होगा.
Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी से शुरू हुई जंग अभी तक जारी है. 2 महीने से अधिक समय से जारी इस युद्ध में रूस ने यूक्रेन को तहस नहस कर दिया है. कई शहर तबाह हो गए हैं. इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई हैं. गलियां वीरान हो गई हैं. इलाके खाली हो गए हैं. लोग अपनी जान बचाकर जहां-तहां छिपे हुए हैं.
इसी बीच इस बात लगातार सामने आ रही है वो है परमाणु हमला. कभी रूस को परमाणु हमले के लिए अपनी जमीन के इस्तेमाल की अनुमति देने वाला बेलारूस अब खुद इस बात से डरा हुआ है कि कि रूस कहीं यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक न कर दे. बेलारूस की ओर से कहा गया है कि हम किसी भी युद्ध को स्वीकार नहीं करते हैं. हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि युद्ध न हो.
'हम अमेरिका की तरह समुद्र के पार नहीं'
लुकाशेंको ने कहा कि परमाणु हथियारों का उपयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है, क्योंकि रूस हमारे ठीक बगल में है. हम अमेरिका की तरह समुद्र के पार नहीं हैं. अगर परमाणु हमला होता है तो इसका हम पर भी बुरा असर पड़ेगा. यह हमें बर्बाद कर सकता है. साथ ही कहा कि रूस परमाणु हमला करेगा या नहीं, इसके बारे में पुतिन ही बता सकते हैं.
लुकाशेंको ने किया था रूस का समर्थन
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने युद्ध की शुरुआत में रूस का समर्थन करते हुए उसका बचाव किया था. लेकिन अब लुकाशेंको का कहना है कि उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि यह जंग इतनी लंबी खिंच जाएगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









