
यूक्रेन को मिलेगा 4 लाख करोड़ रुपये का लोन, लेकिन किस्त चुकाएगा रूस; जानिए कैसे?
AajTak
जी-7 देशों ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन को 50 बिलियन यूएस डॉलर यानी 4 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का लोन देंगे, जिसकी किस्तें रूस चुकाएगा. इस कदम ने दुनिया भर के देशों की चिंताएं बढ़ा दी हैं जिन्होंने अपने फॉरिन और गोल्ड रिजर्व्स पश्चिमी देशों के बैंकों में जमा करके रखे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











